लव मैरिज कर चुके लड़की के परिजनों ने लड़के पक्ष से मांगी 1 करोड़, पैसे नहीं मिलने युवक को जान से मारने की दी धमकी

Edited By Ajay Kumar Sharma, Updated: 24 Feb, 2023 11:38 PM

the relatives of the girl who had done a love marriage

हरियाणा के पानीपत से एक अनोखा मामला निकलकर सामने आया है,जहां लड़की के मायके वालों ने ससुराल पक्ष से एक करोड़ की डिमांड की है।

पानीपत: हरियाणा के पानीपत से एक अनोखा मामला निकलकर सामने आया है,जहां लड़की के मायके वालों ने ससुराल पक्ष से एक करोड़ की डिमांड की है। उनका कहना तभी दोनों की शादी करवाएंगे। लड़का और लड़की ने दोनों ने पहले से ही लव मैरिज कर लिया है। यह बात सभी से छिपाया था। इस बारे में जब परिजनों को पता चला तो उन्होंने फिर से शादी करने के सहमति जताई है। अगर ऐसा नहीं हुआ तो लड़की वाले युवक को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

बता दें कि रामनगर का रहने वाला अमन ने बताया कि उसने तलावर निवासी प्रकाश नगर में कुछ महीने पहले नेहा नाम की लड़की से  मंदिर में शादी कर ली। इस बारे में दोनों के परिजनों को पता चला तो एक होटल में मिले और रस्म की तैयारी में जुट गए। इस दौरान लड़की के पिता ने कहा कि यह शादी तभी होगी, जब लड़के पक्ष के तरफ से एक करोड़ रुपए मिलेगा। अगर ऐसा नहीं हुआ तो वह झूठे केस में फंसा देंगे। इस मामले को लेकर युवक ने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी में है। जिसके बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)  

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!