मां के सामने बच्चे को गर्दन से पकड़ कर ले गया तेंदुआ, मासूम को बचाने के लिए जानवर से लड़ गई महिला

Edited By Nitish Jamwal, Updated: 15 Jul, 2024 07:54 AM

the leopard took away the child by holding it by the neck in front of the mother

हरियाणा में तेंदुए की दहशत बढ़ती जा रही है। ताजा मामला अंबाला से सामने आया है, जहां अंबाला के गांव ठरवा में रविवार शाम करीब 5 बजे 4 साल के बच्चे पर तेंदुए ने हमला कर दिया।

अंबाला: हरियाणा में तेंदुए की दहशत बढ़ती जा रही है। ताजा मामला अंबाला से सामने आया है, जहां अंबाला के गांव ठरवा में रविवार शाम करीब 5 बजे 4 साल के बच्चे पर तेंदुए ने हमला कर दिया।

बता दें कि तेंदुआ बच्चे को गर्दन से पकड़कर करीब 500 गज दूर झाड़ियों तक ले गया। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि बच्चा मां के साथ सड़क पर आगे चल रहा था। बच्चे की मां दूसरे बच्चे को गोद में उठाकर चल रही थी। तभी अचानक झाड़ियों से तेंदुआ निकल कर आया और बच्चे को गर्दन से पकड़कर झाड़ियों की ओर भागने लगा, लेकिन बच्चे की मां ने हिम्मत दिखाते हुए तेंदुए का पीछा किया और तेंदुए से भिड़ गई। महिला के प्रयास से तेंदुआ बच्चे को छोड़कर झाड़ियों में घुस गया।

तेंदुए के हमले के बाद महिला के शोर मचाने पर मौके पर पहुंचे ग्रामीण बच्चे को गंभीर अवस्था में डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे। लेकिन बच्चे की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर सर्च अभियान चलाया। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!