मार्च 2027 तक खत्म हो जाएगा बंधवाड़ी में कूड़े का पहाड़

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 25 Feb, 2026 05:09 PM

the garbage mountain in bandhwari will be eliminated by march 2027

नगर निगम गुड़गांव द्वारा बंधवाड़ी साइट पर अब तक 36.28 लाख मीट्रिक टन पुराने कचरे का निस्तारण किया जा चुका है, जिस पर कुल 311.50 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।

गुड़गांव, (ब्यूरो): नगर निगम गुड़गांव द्वारा बंधवाड़ी साइट पर अब तक 36.28 लाख मीट्रिक टन पुराने कचरे का निस्तारण किया जा चुका है, जिस पर कुल 311.50 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। वर्तमान में साइट पर लगभग 16.60 लाख मीट्रिक टन कचरा शेष है। इसके निस्तारण के लिए मार्च 2027 तक का लक्ष्य रखा गया है ताकि क्षेत्र में स्वच्छता एवं पर्यावरणीय सुधार सुनिश्चित किया जा सके।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने बताया कि गुड़गांव-फरीदाबाद सीमा पर स्थित बंधवाड़ी लैंडफिल के प्रबंधन, बायो-माइनिंग एवं कचरा निस्तारण के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। फरीदाबाद-गुड़गांव क्लस्टर के लिए एकीकृत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन परियोजना की अनुमानित लागत 330 करोड़ रुपये थी, जिसके लिए 14 अगस्त 2017 गुड़गांव व नगर निगम फरीदाबाद ने M/s Ecogreen Energy Pvt. Ltd. को 22 वर्ष की अवधि के लिए अनुबंध किया था।

और ये भी पढ़े

     

    विपुल गोयल आज हरियाणा विधानसभा में बजट सत्र के दौरान प्रश्नकाल के समय विधायक कुलदीप वत्स द्वारा पूछे गए प्रश्न के उत्तर में सदन में बोल रहे थे। उन्होंने बताया कि वर्ष 2017 से 2024 तक M/s Eco Green Energy Pvt. Ltd. कम्पनी को 157.07 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया। इसके साथ-साथ कम्पनी पर 11.46 करोड़ रुपये का जुर्माना भी लगाया गया।

     

    मंत्री ने बताया कि परियोजना के तकनीकी परीक्षण के लिए IIT रुड़की और IIT गुवाहाटी जैसी स्वतंत्र एजेंसियों द्वारा मूल्यांकन किया जाता है जबकि वित्तीय लेखा परीक्षण हरियाणा सरकार के स्थानीय लेखा विभाग द्वारा किया जाता है। मंत्री ने स्पष्ट किया कि लैंडफिल साइट के कारण आसपास के गांवों में गंभीर बीमारियों के संबंध में कोई भी प्रमाण नहीं मिले हैं।

    Related Story

      Trending Topics

      img title
      img title

      Be on the top of everything happening around the world.

      Try Premium Service.

      Subscribe Now!