शहीद सोमवीर सिंह कादयान का अंतिम संस्कार, हजारों लोग श्रद्धांजलि देने पहुंचे

Edited By Deepak Paul, Updated: 26 Feb, 2019 01:11 PM

the funeral of shaheed somveer singh kadyan thousands

भिवानी के लोहारू हलके का मिट्ठी गांव निवासी हवलदार सोमबीर कादयान कश्मीर में आतंकी मुठभेड़ में शहीद हो गया

भिवानी (अशोक भारद्वाज): भिवानी के लोहारू हलके का मिट्ठी गांव निवासी हवलदार सोमबीर कादयान कश्मीर में आतंकी मुठभेड़ में शहीद हो गया। शहीद सोमवीर सिंह कादयान का पार्थिव शरीर गांव मीठी पहुंचा और हजारों लोग श्रद्धांजलि देने पहुंचे। दो बेटियों व एक बेटे के पिता शहीद सोमबीर का कल पूरे राज्यकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। वहीं पूरा गांव अपने लाल की शहादत पर गर्व कर रहा है।

PunjabKesari, funeral,tribute

बता दें कि देर रात को दक्षिण कश्मीर के तूरीगाम कुलगाम में सुरक्षा बलों व आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेङ में सुरक्षाकर्मियों व राज्य पुलिस ने आतंकियों से कड़ा से मुकाबला करते हुए तीन आतंकियों को डेर कर दिया। वहीं इस मुठभेङ में जम्मू पुलिस के एक डीएसपी व हरियाणा के सोमबीर कादयान शहीद हो गए।

PunjabKesari, funeral,tribute

लोहारू हल्के के गांव मिट्ठी में शेरसिंह कादयान व राजेन्द्री देवी के घर 4 फरवरी 1982 को पैदा हुए सोमबीर कादयान 18 साल की उम्र में 20 जनवरी को 8 जाट यूनिट में सिपाही के पद पर भर्ती हुए। फिलहाल वो दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिला के तुरीगाम इलाके में तैनात थे। सोमबीर कादयान दो लड़कियों व एक लड़के के पिता थे। उनकी बड़ी बेटी प्रिया 8वीं कक्षा में, स्नेहा 7वीं कक्षा में लड़का रोहित 5वीं कक्षा में पढ़ता है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!