किसानों ने जाखल-कड़ैल चौक पर लगाया जाम, पीएम, सीएम और डिप्टी सीएम का फूंका पुतला

Edited By vinod kumar, Updated: 20 Sep, 2020 05:00 PM

केंद्र सरकार द्वारा पास किए गए तीन अध्यादेशों के विरोध में उपमंडल के खंड जाखल के सैकड़ों किसानों ने जाखल-कड़ैल चौक पर धरना प्रदर्शन करते हुए जाम कर नारेबाजी की। किसानों ने सड़क के बीचों बीच बैठ रोड को जाम कर दिया। इस दौरान किसानों ने देश के...

टोहाना (सुशील): केंद्र सरकार द्वारा पास किए गए तीन अध्यादेशों के विरोध में उपमंडल के खंड जाखल के सैकड़ों किसानों ने जाखल-कड़ैल चौक पर धरना प्रदर्शन करते हुए जाम कर नारेबाजी की। किसानों ने सड़क के बीचों बीच बैठ रोड को जाम कर दिया। इस दौरान किसानों ने देश के प्रधानमंत्री, प्रदेश के मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का पुतला भी जलाया। जाम लगने से दोनों तरफ वाहन फंस गए। 

PunjabKesari, haryana

इस प्रदर्शन में आढ़तियों, मजदूरों व मुनीमों ने भी किसानों का साथ दिया। इस दौरान किसान बलकार सिंह ने बताया कि सरकार ने जो अध्यादेश जारी किए हैं, वो किसानों के हितैषी नहीं विरोधी हैं। किसान इन तीनों अध्यादेशों का पूरी तरह से विरोध करते हैं। उन्होंने कहा कि अगर सरकार इस काले कानून को वापस नहीं लेगी तो किसान इससे बड़ा रोष प्रदर्शन करने से पीछे नहीं हटेंगे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!