बस परिचालक ने यात्री के लौटाए लाखों रुपए, ईमानदारी का मिसाल किया कायम
Edited By Ajay Kumar Sharma, Updated: 26 Nov, 2022 07:39 PM

आज के दौर में जहां पैसों के लिए अच्छे-अच्छे लोग अपना ईमान खो देते है।
फरीदाबाद(अनिल): आज के दौर में जहां पैसों के लिए अच्छे-अच्छे लोग अपना ईमान खो देते है। वहीं बल्लभगढ़ बस डिपो पर हरियाणा रोडवेज के परिचालक ने बस की सीट पर मिले एक लाख रुपए यात्री को लौटा कर यह साबित कर दिया कि ईमानदारी आज भी पैसों के सामने भारी है।
बता दें कि हल्द्वानी से बल्लभगढ़ बस डिपो की बस में सवार होकर पवन कुमार नामक यात्री सफर कर रहा था। इस दौरान कंबल निकालते वक्त टिफिन में रखा एक लाख रुपए सीट पर गिर गया और वह अक्षर धाम उतर गया।
यात्री को जब पैसों की याद आई तो वह अपनी लड़की को इसके बारे में बताया। जिसके बाद उसकी लड़की बल्लभगढ़ के चालक और परिचालक की पता लगाई। जिसके बाद उसे उनका नंबर मिला और फोन करने पर परिचालक ने बताया कि पैसे उनके पैसे बस अड्डे में जमा करवा दिए गए हैं। इसलिए वह अपना टिकट और पैसों की पहचान आकर बताएं। इसके बाद यात्री पवन कुमार गुप्ता बस अड्डे पहुंचे और अपने टिकट और रुपयों की पहचान बताई। जिसके बाद उन्हें उनके पैसे लौटा दिए गए। पवन कुमार का कहना था कि परिचालक ने ईमानदारी का परिचय दिया है और वह उसे हल्द्वानी में सम्मानित करेंगे।
बस के परिचालक लालचंद ने बताया कि अक्सर जब भी बस खाली होती है तो वह रूटीन के अनुसार बस को चेक करते हैं कि कहीं किसी यात्री का सम्मान तो नहीं छूट गया। इस बीच उन्होंने देखा कि एक सीट पर टिफिन रखा हुआ है तो उन्होंने उसे खोला तो उसमें एक लाख रुपए रखे मिले। जिसके बाद वह पैसे बस अड्डे में जाकर जमा कर दिए। परिचालक का कहना था कि हरियाणा रोडवेज की बसों में जब भी किसी यात्री का कोई सामान रह जाता है तो चालक परिचालक उस समान को बस अड्डे में जमा करवा देते हैं और मैंने भी ऐसा किया। वहीं बस अड्डे पर तैनात डीआई भागीरथ शर्मा ने परिचालक लालचंद की ईमानदारी पर फक्र करते हुए खुशी जताई और उसकी प्रशंसा की।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)
Related Story

हरियाणा रोडवेज का बड़ा कदम, रेलवे की तर्ज पर बनेगा अपना कैटरिंग कॉर्पोरेशन... फूड डिलीवरी ऐप से बस...

दुखद: हरिद्वार में बड़ा हादसा, कांवड़ लेने गए हरियाणा के 3 दोस्तों को बस ने रौंदा... 1 की मौत

करनाल में भयंकर एक्सीडेंट, बस-कार की जोरदार टक्कर में युवक की दर्दनाक मौत...वाहनों के उड़े परखच्चे

कुरुक्षेत्र में रफ्तार का कहर: स्कूल बस ने बाइक को मारी टक्कर, 74 साल की बुजुर्ग महिला की...

पानीपत में पटवारी और हेल्पर रिश्वत लेते काबू: निशानदेही के लिए ले रहे थे 15 हजार रुपए... ACB ने...

कुरुक्षेत्र में सवा 3 करोड़ रुपए लूट में बड़ा खुलासा, पुलिस 4 बदमाशों को किया गिरफ्तार, पानीपत...

IDFC फर्स्ट बैंक घोटाला; ED की जांच में सरकारी धन से ऐशो-आराम, विदेश यात्राएं और करोड़ों की...

हरियाणा में CM सैनी की प्रतिमा कंधे पर रख कांवड़ यात्रा, बोला- मुख्यमंत्री से कराऊंगा जलाभिषेक

Haryana : सड़क हादसे ने छीनी 2 सगे भाइयों की जिंदगी, बहन के घर से तीज मनाकर लौट रहे थे...

नूंह में एडवोकेट के घर देर रात चोरों ने बोला धावा, 20 लाख नकद और सोने-चांदी के गहने ले उड़े लुटेरे