मां-बाप ने पार की हैवानियत की हदें: कूड़े के ढेर फेंकी 4 माह की बच्ची, मासूम की हालत देख उड़े सबके होश

Edited By Isha, Updated: 14 Jul, 2024 12:04 PM

the body of a 4 month old girl was found in a garbage heap

सोनीपत के देर रात उस समय सनसनी फ़ैल गई जब कूड़े के ढेर में करीब चार माह की मासूम बच्ची का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। शव मिलने की सूचना पाकर सोनीपत सिविल लाइन थाना पुलिस और आला अधिकारी मौके पर पहुंचे।

सोनीपत ( सन्नी मलिक ): सोनीपत के देर रात उस समय सनसनी फ़ैल गई जब कूड़े के ढेर में करीब चार माह की मासूम बच्ची का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। शव मिलने की सूचना पाकर सोनीपत सिविल लाइन थाना पुलिस और आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। हालांकि अभी तक बच्ची के शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भिजवा दिया है। पुलिस बच्ची के मां-बाप की तलाश में जुटे है।  

गौर रहे कि सोनीपत के पटेल नगर में कूड़े के ढेर में बेरहम माता पिता ने अपनी करीब चार माह की मासूम बच्ची के शव को पहले तो पेपर में लपेटा और बाद में उसे एक गत्ते के बॉक्स में रखकर वहां से फरार हो गए। शव मिलने की सूचना मिलते ही सोनीपत के इस इलाके में सनसनी फ़ैल गई।

इस मामले की जानकारी देते हुए सिविल लाइन थाना प्रभारी सतबीर सिंह ने बताया कि हमें कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि राठधाना रोड पर एसबीआई बैंक वाली गली में एक बॉक्स में बच्ची का शव है। इस सूचना पर हम यहां पहुंचे थे। अभी इसकी पहचान नही हो पाई है और इसके मां बाप की तलाश की जा रही है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!