आंतकवाद कांग्रेस की ही देन, सरकार कर रही है कुचलने का प्रयास: अनिल विज

Edited By Manisha rana, Updated: 13 Oct, 2021 08:56 AM

terrorism is due to congress the government is trying to crush it anil vij

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस को घेरते हुए निशाने पर लिया और कहा कि कश्मीर में आंतकवाद को कुचलने के लिए सरकार...

चंडीगढ़ (चन्द्रशेखर धरणी) : हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस को घेरते हुए निशाने पर लिया और कहा कि कश्मीर में आंतकवाद को कुचलने के लिए सरकार भरसक प्रयास कर रही है और कांग्रेस को बोलने का अधिकार भी नहीं हैं क्योंकि ये आंतकवाद कांग्रेस की ही देन है। इतने साल देश ने जो आंतकवाद झेला, वो कांग्रेस के राज में ही हुआ।

विज ने कांग्रेस को नसीहत देते हुए कहा कि अब सरकार पूरी ताकत लगाकर इन आतंकवादियों का फन कुचलने का प्रयास कर रही हैं तो इसमें आरोप-प्रत्यारोप लगाने की बजाए, सबको सरकार के साथ होना चाहिए क्योंकि ये देश की सुरक्षा का मामला है। लखीमपुर खिरी मामले में विज ने कहा कि यह भारतीय जनता पार्टी की सरकार है इसमें केन्द्र में राज्यमंत्री होते हुए भी, उनके पुत्र को गिरफ्तार किया गया है। विज ने 1984 में सिख दंगों को लेकर कांग्रेस से सवाल करते हुए कहा कि कांग्रेस ने किस नेता को गिरफतार किया और उसके खिलाफ क्या कार्रवाई की।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!