Haryana Weather: हरियाणा में तेजी से गिर रहा तापमान, पड़ने वाली है कड़ाके की ठंड...जानें कब से छाएंगे बादल

Edited By Manisha rana, Updated: 24 Nov, 2025 10:23 AM

temperatures are falling rapidly in haryana severe cold is on the way

हरियाणा में मौसम एक दम ठंडा हो गया है। न्यूनतम तापमान गिरने लगा है। हिसार शहर का तापमान सबसे कम 7.4 डिग्री दर्ज किया गया।

हरियाणा डेस्क : हरियाणा में मौसम एक दम ठंडा हो गया है। न्यूनतम तापमान गिरने लगा है। हिसार शहर का तापमान सबसे कम 7.4 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक अभी 3 से 4 दिन न्यूनतम तापमान ऐसे ही गिरेगा लेकिन 27 नवंबर से फिर बादल छाएंगे जिससे ठंड और बढ़े जाएगी। वहीं नमी बढ़ने से धुंध और गहरी हो सकती है। 

बता दें कि पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का सीधा असर मैदानी इलाकों में पड़ रहा है। दिन में धूप निकलने से अभी भी तापमान सामान्य के आसपास 27 से 28 डिग्री के आसपास चल रहा है। आने वाले समय में इस दौरान राज्य में अधिकतम तापमान 24 से 28 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 6 से 9 डिग्री सेल्सियस के मध्य रहने की संभावना है। 

हरियाणा में मौसम 28 नवंबर तक खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान हल्की से मध्यम गति से हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी परंतु रात्रि तापमान में हल्की गिरावट रहने की संभावना है। परंतु 27 व 28 नवंबर को बीच-बीच में आंशिक बादलवाई रहने की संभावना है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!