शादी के पांच साल बाद दिया तीन तलाक, कारण कर देगा आपको हैरान (VIDEO)

Edited By Shivam, Updated: 24 Jun, 2019 07:45 PM

फरीदाबाद के धौज गांव में तीन तलाक का मामला सामने आया है, जिसका कारण आपको हैरान कर देने वाला है। शादी के पांच साल बाद पति ने पीड़ित महिला को घर की पारिवारिक नोंक-झोंक के चलते तीन तलाक देकर घर से बाहर भगा दिया है। महिला की शादी मेवात में हुई थी, उसने...

फरीदाबाद (अनिल राठी): फरीदाबाद के धौज गांव में तीन तलाक का मामला सामने आया है, जिसका कारण आपको हैरान कर देने वाला है। शादी के पांच साल बाद पति ने पीड़ित महिला को घर की पारिवारिक नोंक-झोंक के चलते तीन तलाक देकर घर से बाहर भगा दिया है। महिला की शादी मेवात में हुई थी, उसने एक बेटी को भी जन्म दिया जो कि अभी डेढ़ साल की है। फिलहाल, पीड़िता मायके में रहकर कानूनी कार्रवाई की दुहाई दे रही है। 

PunjabKesari, teen talaq

महिला का कहना कि उसकी जिंदगी बर्बाद कर दी गई है, वह इस विषय में कानूनी कार्रवाई चाहती है। उसने बताया कि उसकी शादी के छ: साल हो गए हैं, पांचवे साल में उसके शौहर ने उसे तीन तलाक दे दिया है। जिसका कारण सिर्फ यह था कि महिला का भाई उसे मायके ले जाने के लिए आया था। उसी वक्त शौहर ने पीड़िता और उसके भाई से मारपीट की और उसे तलाक दे दिया।

PunjabKesari, b

गौरतलब है कि भाजपा सरकार मुस्लिम महिलाओं की स्थिति सुधारने के लिए तीन तलाक का बिल पिछली सरकार में भी लोकसभा में पारित कर चुकी है व राज्यसभा में पेश कर चुकी है, परंतु राज्यसभा में बहुमत न होने के चलते यह बिल पास नहीं हो पाया था भाजपा सरकार के दूसरे शासनकाल में लोकसभा में तीन तलाक बिल पेश किया जा चुका है। हालांकि कुछ राजनीतिक दल अभी भी इसका विरोध कर रहे हैं, परंतु अभी तक इसको लेकर मुस्लिम समाज में तीन तलाक का मामला थमा नहीं रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!