"यह अध्यापक मुझे जान से मार देगा", अध्यापक पर छात्र को पीटने का आरोप...दर्द से कराहते पहुंचा घर

Edited By Isha, Updated: 29 Nov, 2024 05:32 PM

teacher accused of beating 5th class student haryana

अध्यापक द्वारा बच्चों को पीटने के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे है। चार माह पहले भी एक निजी स्कूल के अध्यापक द्वारा छात्र को पीटने का मामला सामने आया था। वहीं अब एक पांचवी कक्षा के छात्र को स्टील के स्कैल से पीटने का मामला सामने आया

रोहतक: अध्यापक द्वारा बच्चों को पीटने के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे है। चार माह पहले भी एक निजी स्कूल के अध्यापक द्वारा छात्र को पीटने का मामला सामने आया था। वहीं अब एक पांचवी कक्षा के छात्र को स्टील के स्कैल से पीटने का मामला सामने आया है। छात्र की मां से पीजीआई में मुकदमा दर्ज करवाया है। जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शहर की ऑफिसर कॉलोनी निवासी मुक्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बेटा अमृत्य, पांचवी कक्षा का छात्र है। स्कूल से छुट्टी होने के बाद वह घर आया तो उसने बताया कि स्कूल में हिंदी अध्यापक  ने बीस बार स्टील के स्कैल से हाथ व पैरों पर जोर से मारा है, जिससे शरीर पर लाल रंग के चोट के निशान तक बन गए हैं।

उसी समय इलाज के लिए पीजीआई के ट्रामा सेंटर में बेटे को लेकर पहुंची, जिसके चलते वह काफी डरा हुआ है। वह बार-बार यहीं कह रहा है कि यह अध्यापक मुझे जान से मार देगा। इस मामले में पुलिस को शिकायत दी तो पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!