तरुण भंडारी मुख्यमंत्री के राजनैतिक सचिव नियुक्त, CM का आभार व्यक्त करेंगे ललित शर्मा

Edited By Manisha rana, Updated: 08 Jan, 2025 07:48 AM

tarun bhandari appointed political secretary to chief minister

हरियाणा युवा ब्राह्मण समाज के प्रांतीय उपाध्यक्ष ललित शर्मा ने मुख्यमंत्री के राजनैतिक सचिव नियुक्त होने पर तरुण भंडारी को बधाई दी।

चंडीगढ़ (चंद्रशेखर धरणी) : हरियाणा युवा ब्राह्मण समाज के प्रांतीय उपाध्यक्ष ललित शर्मा ने मुख्यमंत्री के राजनैतिक सचिव नियुक्त होने पर तरुण भंडारी को बधाई दी। ललित शर्मा ने कहा की हरियाणा के ब्राह्मण जल्दी ही हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिल उनका आभार व्यक्त करेंगे कि उन्होंने राजनैतिक रूप से निपुण तरुण भंडारी की इस पद पर नियुक्ति की है।

गौरतलब है कि तरुण भंडारी मनोहर लाल सरकार पार्ट 2 के अंदर हरियाणा सरकार में पब्लिसिटी एडवाइजर रहे हैं। इसके अलावा तरुण भंडारी भाजपा की राजनीति में काफी सक्रिय रहे हैं तथा उन्होंने कई नेताओं को कांग्रेस छुड़वाकर भाजपा ज्वाइन करने का काम किया है।  तरुण भंडारी की नई पारी मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव के रूप में हुई है । इसके अलावा मुख्यमंत्री ने राजनीतिक सलाहकार के रूप में पहले ही भारतीय की नियुक्ति की हुई है। भंडारी किसी जमाने में कांग्रेस में रहते हुए कांग्रेस के कोषाध्यक्ष रहे हैं तथा अशोक तंवर के अत्यंत गरीबी लोगों में से एक थे। अशोक टोरस वक्त कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हुआ करते थे पूर्ण सी राम तरुण भंडारी की राजनीति पूर्णतया कांग्रेस के दिग्गज नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा के विरोध की राजनीति रही है। ललित शर्मा ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने तरुण भंडारी की नियुक्ति कर कर एक महत्वपूर्ण तथा संगठन शक्ति रखने वाले व्यक्ति की नियुक्ति की है। जिसका लाभ आने वाले समय में भाजपा को सत्ता में रहते मिलेगा। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!