सुरजेवाला AICC की कोर कमेटी में शामिल, हुड्डा और सैलजा मेनिफेस्टो कमेटी में

Edited By Shivam, Updated: 25 Aug, 2018 09:35 PM

surjewala selected aicc core committee

कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय कम्यूनिकेशन सैल के इंचार्ज रणदीप सिंह सुरजेवाला को पार्टी ने एक और अहम जिम्मेदारी देकर उनका कद बढ़ा दिया है। सुरजेवाला को एआईसीसी की 9 सदस्यीय कोर ग्रुप कमेटी में शामिल...

चंडीगढ़ (धरणी): कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय कम्यूनिकेशन सैल के इंचार्ज रणदीप सिंह सुरजेवाला को पार्टी ने एक और अहम जिम्मेदारी देकर उनका कद बढ़ा दिया है। सुरजेवाला को एआईसीसी की 9 सदस्यीय कोर ग्रुप कमेटी में शामिल किया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कुमारी सैलजा को कांग्रेस मेनिफेस्टो कमेटी में शामिल किया गया है। यह समिति 2019 लोकसभा चुनावों के लिए कांग्रेस पार्टी का घोषणापत्र तैयार करेगी। इसमें कुल 19 सदस्य हैं।

PunjabKesari

रणदीप सुरजेवाला जिस  कोर ग्रुप कमेटी में शामिल हुए हैं, राष्ट्रीय कांग्रेस में निर्णय लेने वाली सबसे महत्वपूर्ण कमेटी मानी जाती है। इस ग्रुप में हरियाणा से शामिल किए गए रणदीप सिंह सुरजेवाला एक मात्र नेता हैं और कई दशक से हरियाणा का कोई नेता इस ग्रुप में नहीं लिया गया। रणदीप सुरजेवाला का जिस तरह राष्ट्रीय कांग्रेस में दबदबा लगातार बड़ा है,उससे सुरजेवाला समर्थकों में खुशी की लहर है।

PunjabKesari

हरियाणा के अंदर आगामी वर्ष विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस संगठन ने जिस तरह हरियाणा के सभी बड़े चेहरों को एडजेस्टमेंट देनी शुरू की है। उससे यह भी कायस लगाए जाने लगे हैं कि राष्ट्रीय कांग्रेस संगठन आने वाले समय मे हरियाणा के सभी कांग्रेसी दिग्जजों को एक मंच पर लाने की तैयारी में हैं।

सूत्र बतातें हैं कि केंद्रीय संगठन की तर्ज पर हरियाणा में भी कांन्ग्रेस के दिग्गजों के लिए संघथात्मक एकता का फार्मूला दिया जा सकता है। अभी हरियाणा में प्रदेश प्रभारी की नियुक्ति के बाद ही सब संभावनाएं देखी जा रहीं हैं। पूर्व प्रभारी कमलनाथ के मध्यप्रदेश चुनावों में व्यस्त होने के कारण यह पद रिक्त पड़ा है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!