इलाज कराने मेदांता अस्पताल पहुंचे शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 14 Aug, 2026 07:45 PM

sukhbir singh badal reached medanta hospital for treatment after injury

महाराष्ट्र के नांदेड़ में शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल इलाज के लिए मेदांता अस्पताल पहुंचे हैं। शुक्रवार देर शाम गाड़ियों का काफिला मेदांता अस्पताल पहुंचा जहां उन्हें इमरजेंसी में लेकर गए। यहां चार डॉक्टरों की टीम ने उनके स्वास्थ्य की...

गुड़गांव, (ब्यूरो): महाराष्ट्र के नांदेड़ में शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल इलाज के लिए मेदांता अस्पताल पहुंचे हैं। शुक्रवार देर शाम गाड़ियों का काफिला मेदांता अस्पताल पहुंचा जहां उन्हें इमरजेंसी में लेकर गए। यहां चार डॉक्टरों की टीम ने उनके स्वास्थ्य की जांच की। उन्हें यहां आवश्यक टेस्ट किए जा रहे हैं।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

आपको बता दें कि शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख एवं पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल 13 अगस्त को महाराष्ट्र के नांदेड़ शहर के बाहरी इलाके में स्थित एक गुरुद्वारे में एक निहंग द्वारा कृपाण से किए गए हमले में घायल हो गए। बादल को तुरंत ही अस्पताल ले जाया गया जहां उसके दाहिने हाथ में दो - तीन टांके लगाए गए। मामले में पुलिस ने आरोपी हमलावल को गिरफ्तार कर लिया जिसकी पहचान जसपाल सिंह के रूप में हुई।

 

महाराष्ट्र में इलाज कराने के बाद आज वह हवाई यात्रा कर दिल्ली पहुंचे जहां वह अपने निजी काफिले के साथ गुड़गांव के मेदांता अस्पताल पहुंचे। यहां उन्हें इमरजेंसी वार्ड में ले जाया गया और चार डॉक्टरों की टीम द्वारा उनकी जांच शुरू कर दी। यहां डॉ संजय महेंद्रू की टीम ने जांच के बाद उन्हें अस्पताल के कमरा नंबर 4401 में भर्ती कर लिया है। डॉक्टरों की मानें तो उनके हाथ की प्लास्टिक सर्जरी की जाएगी।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!