सफाई कर्मियों की हड़ताल से, जमा हुआ अढ़ाई हजार टन कूड़ा

Edited By Isha, Updated: 03 Jul, 2019 11:40 AM

strike of cleaning workers

वेतन में 30 फीसदी कटौती को लेकर पिछले पांच दिनों से सफाई कर्मियों और ईकोग्रीन कंपनी प्रबंधन बीच चल खीचतान का असर आम जनता पर पड़ रहा है। पांचवें दिन सफाई कर्मियों की हड़ताल को लेकर शहर

फरीदाबाद (ब्यूरो): वेतन में 30 फीसदी कटौती को लेकर पिछले पांच दिनों से सफाई कर्मियों और ईकोग्रीन कंपनी प्रबंधन बीच चल खीचतान का असर आम जनता पर पड़ रहा है। पांचवें दिन सफाई कर्मियों की हड़ताल को लेकर शहर के खत्तों से कूड़ा नहीं उठाए जाने से इनमें पूरा शहर सड़ रहा है। जिसके चलते मार्ग के आसपास के क्षेत्रों में दुर्गंध फैली हुई है। मंगलवार को कर्मचारियों ने घरों से भी कूड़ा नहीं बटोरा। पांच दिन से कूड़ा नहीं उठने के कारण इन खत्तों में ढ़ाई हजार टन से अधिक कूड़ा जमा हो चुका है। कूड़ा सडऩे से इन खत्तों से बदबू उठने लगी है जिससे आस पास रहने वालों को परेशानी हो रही है। 
ईकोग्रीन कंपनी के कर्मचारी पिछले कई माह से कर्मचारी हित की मांग कंपनी प्रबंधन से कर रहे हैं।

हाल ही में कंपनी ने बिना नोटिस दिए कर्मचारियों के वेतन में 30 फ ीसदी तक कटौती कर दी थी। इस पर कर्मचारियों ने काम ठप कर दिया था। इसके बाद कंपनी प्रबंधन और कर्मचारियों के बीच समझौता हुआ था। कर्मचारियों ने भविष्य निधि, बीमा, वेतनमान सहित कर्मचारी कल्याण की मांगे रखीं थीं। उस समय कंपनी ने मांगों पर आश्वासन दिया था। आश्वासन के बाद मांगे पूरी नहीं किए जाने से नाराज कर्मचारियों ने 21 जून को निगमायुक्त को काम रोकने का नोटिस दिया था।

निगमायुक्त ने कंपनी अधिकारियों के साथ 25 जून को बैठक कर कर्मचारियों की जायज मांगे पूरी करने का आदेश दिया था। इसके बाद से कर्मचारियों और कंपनी प्रबंधन के बीच कई दौर की बातचीत हो चुकी है लेकिन कोई हल नहीं निकला।  मांगे पूरी करवाने की जिद पर अड़े कर्मचारियों ने पहले खत्तों से कूड़ा उठाना बंद किया, मंगलवार को अधिकतर इलाकों में घरों से भी कूड़ा नहीं उठाया गया। नगर निगम आंकड़ों के मुताबिक शहर में रोजाना करीब 600 टन कूड़ा निकलता है। यह कूड़ा 450 से अधिक खतों में डंप किया जाता है, यहां से इसे पृथक्करण प्लांट पर ले जाया जाता है और वहां से बंधवाड़ी प्लांट।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!