महिला सुरक्षा पर सख्ती, 2 महीने में दुष्कर्म व पॉक्सो मामलों का निपटारा करें अफसर : सिंघल

Edited By Manisha rana, Updated: 13 Feb, 2026 04:47 PM

strictness on women s safety ajay singhal

हरियाणा के पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल की अध्यक्षता में पुलिस मुख्यालय पंचकूला में महिला विरुद्ध अपराधों की रोकथाम एवं लंबित मामलों की समीक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण राज्य स्तरीय बैठक आयोजित की गई।

चंडीगढ़ : हरियाणा के पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल की अध्यक्षता में पुलिस मुख्यालय पंचकूला में महिला विरुद्ध अपराधों की रोकथाम एवं लंबित मामलों की समीक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण राज्य स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज मामलों की समयबद्ध जांच सुनिश्चित करना तथा गृह मंत्रालय के आई.टी. एस.एस.ओ. पोर्टल पर लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण की रणनीति तैयार करना था। बैठक में 13 जिलों के नोडल अधिकारियों एवं महिला थानों की एस. एच. ओ. ने भाग लिया। इस अवसर पर ए.डी.जी.पी. एच. आर. लिटिगेशन सी. एस. राव तथा एस.पी. नूपुर बिश्नोई भी उपस्थित रहे।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए डी.जी.पी. सिंघल ने स्पष्ट रूप से कहा कि महिला सुरक्षा हरियाणा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और महिला विरुद्ध अपराधों के मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि दुष्कर्म तथा पोक्सो एक्ट के अंतर्गत दर्ज सभी मामलों की जांच 60 दिनों के भीतर पूर्ण की जाए, ताकि पीडितों को समयबद्ध न्याय मिल सके और न्याय व्यवस्था में उनका विश्वास सुदृढ़ हो।

जिलावार प्रदर्शन की समीक्षा, जवाबदेही तय करने के निर्देशः बैठक के दौरान जिलावार डिस्पोजल रेट की विस्तृत समीक्षा की गई। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जिलों की सराहना करते हुए उन्हें अपनी कार्यशैली में निरंतरता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया, वहीं कम प्रदर्शन करने वाले जिलों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए कि वे लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण हेतु विशेष रूप से प्रयास करे। डी.जी.पी. ने कहा कि पुलिस मुख्यालय स्तर पर आई.टी.एस.एस.ओ. पोर्टल की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है तथा किसी भी प्रकार की ढिलाई पाए जाने पर संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय की जाएगी। उन्होंने ए. डी. जी. पी. सी.एस. राव एवं एस.पी. नूपुर बिश्नोई को निर्देश दिए कि वे प्रत्येक 15 दिन में मामलों की प्रगति की समीक्षा करें और आवश्यक सुधारात्मक कदम सुनिश्चित करें।

पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन में प्रगति रिपोर्ट पेश: बैठक में एस.पी. नूपुर बिश्नोई ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से जिलों में आई.टी. की स्थिति, प्रगति तथा चुनौतियों पर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। बताया गया कि हाल के दिनों में कई जिलों ने उल्लेखनीय सुधार किया है। इस पर डी.जी.पी. ने निर्देश दिए कि बेहतर प्रदर्शन करने वाले जिलों की 'बैस्ट प्रैक्टिसेज' को अन्य जिलों में भी अपनाया जाए, ताकि राज्य स्तर पर समग्र प्रदर्शन में सुधार हो सके। इससे पूर्व ए.डी.जी.पी. एच. आर. लिटिगेशन सी. एस. राव ने उपस्थित अधिकारियों से संवाद कर कार्य के दौरान आ रही व्यावहारिक चुनौतियों पर चर्चा की।एस.एस.ओ. पोर्टल पर लंबित शिकायतों की स्थिति, प्रगति तथा चुनौतियों पर विस्तृत्त रिपोर्ट प्रस्तुत की। बताया गया कि हाल के दिनों में कई जिलों ने उल्लेखनीय सुधार किया है। इस पर डी.जी.पी. ने निर्देश दिए कि बेहतर प्रदर्शन करने वाले जिलों की 'बैस्ट प्रैक्टिसेज' को अन्य जिलों में भी अपनाया जाए, ताकि राज्य स्तर पर समग्र प्रदर्शन में सुधार हो सके। इससे पूर्व ए.डी.जी.पी. एच. आर. लिटिगेशन सी.एस. राव ने उपस्थित अधिकारियों से संवाद कर कार्य के दौरान आ रही व्यावहारिक चुनौतियों पर चर्चा की।

आई.टी.एस.एस.ओ. पोर्टल, पारदर्शी मॉनीटरिंग का सशक्त माध्यम

आई टी.एस.एस.ओ. पोर्टल गृह मंत्रालय द्वारा संचालित एक डिजीटल मॉनीटरिंग प्लेटफॉर्म है, जिसके माध्यम से दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट तथा महिला एवं बाल अपराधों से संबंधित मामलों की प्रगति की ऑनलाइन निगरानी की जाती है। इस पोर्टल पर दर्ज मामलों की जांच, गिरफ्तारी, चार्जशीट, ट्रायल एवं निस्तारण की स्थिति का रीयल-टाइम डेटा उपलब्ध रहता है। इससे पारदर्शिता बढ़ती है, जवाबदेही सुनिश्चित होती है तथा लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे में सहायता मिलती है। राज्य एवं जिला स्तर पर नियमित समीक्षा के माध्यम से यह पोर्टल महिला सुरक्षा के मामलों में प्रभावी मॉनिटरिंग का सशक्त उपकरण सिद्ध हो रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!