नीमका जेल में आतंकी अब्दुल की हत्या मामला, जेल सुपरिंटेंडेंट और डिप्टी सुपरिंटैंडैंट निलम्बित

Edited By Manisha rana, Updated: 13 Feb, 2026 11:35 AM

murder of terrorist abdul in neemka jail

नीमका जेल में रविवार रात आतंकी अब्दुल रहमान की हत्या के बाद जेल सुपरिटेंडेंट हरेंद्र सिंह और डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ सिक्योरिटी सचिन कौशिक को सरकार ने निलम्बित कर दिया है। इस घटना के बाद जेल की सुरक्षा पर सवाल उठे थे।

फरीदाबाद : नीमका जेल में रविवार रात आतंकी अब्दुल रहमान की हत्या के बाद जेल सुपरिटेंडेंट हरेंद्र सिंह और डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ सिक्योरिटी सचिन कौशिक को सरकार ने निलम्बित कर दिया है। इस घटना के बाद जेल की सुरक्षा पर सवाल उठे थे। बुधवार को डी.जी.पी. (जेल) आलोक मित्तल ने जेल का दौरा किया और सभी पहलुओं पर जांच की। जेल स्टाफ और कैदियों से पूछताछ की। उन्होंने अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंप दी। गुरुवार को सरकार ने दोनों को निलम्बित करने के आदेश जारी किए।

आतंकी अब्दुल रहमान अल कायदा इन द इंडियन सबकॉन्टिनेंट से जुड़ा था और कुख्यात आतंकी अबू सुफियान के संपर्क में था। उसे 2 मार्च, 2025 को ए.टी.एस. गुजरात और हरियाणा एस. टी. एफ की टीम ने गिरफ्तार किया था। उसके पास से एक हैंड ग्रेनेड और आपत्तिजनक सामान बरामद हुआ था। जेल में उसकी हत्या करने वाला गैंगस्टर अरुण चौधरी उर्फ अब्बू जाट जम्मू के आर. एस. पुरा सैक्टर के गांव खौर देवनियां का रहने वाला है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!