पानीपत में यमुना किनारे बसे गांव में खुदाई के बाद मिली ऐसी चीजें...देखकर उड़े सबके होश, बुलानी पड़ी पुलिस

Edited By Manisha rana, Updated: 13 Feb, 2026 03:33 PM

after digging in a village in panipat such things were found everyone was shock

पानीपत में यमुना किनारे बसे पत्थर गढ़ गांव में भारी संख्या में गोवंश के कटे सिर ओर पैर मिलने से हड़कम्प मच गया।

पानीपत (सचिन शर्मा) : पानीपत में यमुना किनारे बसे पत्थर गढ़ गांव में भारी संख्या में गोवंश के कटे सिर ओर पैर मिलने से हड़कम्प मच गया। सूचना पाकर सनोली थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। खबर की भनक लगते ही सैकड़ों की संख्या में गोभक्त घटनास्थल पर पहुंच गए। वहीं पुलिस ने ग्रामीणों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक कुछ दिन पहले गांव से एक गाय गायब हुई थी। ग्रामीण उसी गाय को तलाशते- तलाशते यमुना के बीच खेतों में पहुंचे, तो कुछ दूरी पर उनकी गाय की रस्सी कटी हुई पड़ी थी और कुछ ही दूरी पर आवारा कुत्ते मंडरा रहे थे। ग्रामीणों को इस बारे में शक हुआ तो मौके पर खुदाई शुरू कर दी। खुदाई के बाद जो सामने आया उसे देखकर सबके होश उड़ गए। एक-एक करके गड्ढे से  गोवंश के कटे हुए सिर बरामद हुए। सूचना पाकर पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा। वहीं सूचना की तरह फैली गौ भक्त सैकड़ों की संख्या में घटना स्थल पर पहुंचे और रोष जाहिर करते हुए पुलिस प्रशासन से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

वहीं इस मामले में डीएसपी हेडक्वार्टर सतीश वत्स ने कहा कि मामले की सूचना मिलते पुलिस घटना स्थल पर पहुंची थी। अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है और आने वाले समय में पुलिस रात के समय गश्त बढ़ाकर ऐसे कार्यों पर रोक लगाने का प्रयास करेगी।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!