Edited By Manisha rana, Updated: 13 Feb, 2026 04:43 PM

फतेहाबाद जिले में युवक ने वीडियो पोस्ट कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। युवक ने वीडियो में आरोप लगाया कि इस कदम को उठाने के पीछे उसके भाई-भाभी और भाभी की बहन जिम्मेदार है।
फतेहाबाद : फतेहाबाद जिले में युवक ने वीडियो पोस्ट कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। युवक ने वीडियो में आरोप लगाया कि इस कदम को उठाने के पीछे उसके भाई-भाभी और भाभी की बहन जिम्मेदार है। सुबह जब छोटे भाई ने शव देखा तो पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवा दिया।
जानकारी के मुताबिक रतिया के सरदूलगढ़ कैंची स्थित आरओ कैंपर सर्विस सेंटर में काम करने वाले आलोक ने रात फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। आलोक यूपी औरैया जिले के मुरही गांव का रहने वाला था। उसके छोटे भाई अनुराग ने बताया कि 3 साल से बड़े भाई की साली से आलोक का रिलेशन था। अनुराग ने सुबह उठकर उसने देखा तो आलोक रूम में नहीं मिला। इसके बाद वो नीचे आया तो आलोक का शव गैलरी के पंखे से लटका मिला। युवक ने वीडियो में कहा कि उसके शव को भाई और भाभी को न छूने दिया जाए। उन्होंने मेरे साथ गलत किया है। वहीं, गर्लफ्रेंड (भाई की साली) के साथ भी युवक ने मरने से पहले एक वीडियो पोस्ट की।
अनुराग ने बताया कि आलोक का भाई की साली के साथ तीन साल से अफेयर था। वह उससे शादी करना चाहता था। दोनों की पहले फोन पर भी बातचीत होती रहती थी। मगर अब कुछ महीने से बड़े भाई ने बातचीत बंद करवा दी थी। अनुराग ने बताया कि शादी की बात को लेकर ही आलोक का परिवार वालों से झगड़ा हो गया था। पहले तो बड़े भाई ने कहा कि शादी करवा देंगे। फिर मना कर दिया। परिजनों ने आलोक की गर्लफ्रेंड को भी धमकाया था। इसी बात को लेकर झगड़ा भी हुआ।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)