हरियाणा के इन जिलों में आंधी का Alert, सिरसा अब भी देश में सबसे गर्म...जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

Edited By Manisha rana, Updated: 02 Jun, 2024 10:44 AM

storm alert in these districts of haryana

प्रदेश में नौतपा के नौवें दिन राहत रहने वाली है। बीते दिन कुछ जिलों में हुई जिससे तापमान में हल्की गिरावट आई है। हालांकि ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन पर 48.2 डिग्री का अधिकतम तापमान के साथ सिरसा देश में तीसरे दिन भी सबसे गर्म रहा।

हरियाणा डेस्क : प्रदेश में नौतपा के नौवें दिन राहत रहने वाली है। बीते दिन कुछ जिलों में हुई जिससे तापमान में हल्की गिरावट आई है। हालांकि ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन पर 48.2 डिग्री का अधिकतम तापमान के साथ सिरसा देश में तीसरे दिन भी सबसे गर्म रहा। वहीं उत्तर प्रदेश का झांसी 46.9 डिग्री के साथ दूसरे और हरियाणा का रोहतक और राजस्थान का श्रीगंगानगर 46.2 डिग्री के साथ तीसरे नंबर पर रहे। 

बता दें कि हरियाणा में 4 जून तक मौसम में बदलाव देखने को नहीं मिलेंगे। आज सूबे में उत्तर हरियाणा के जिलों को छोड़कर 13 जिलों में भीषण गर्मी के साथ गरज-चमक के साथ बादल छाएंगे। इस दौरान तेज हवाएं चलेगी। कुछ जिलों में बूंदाबांदी से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

हरियाणा के जिलों को अलर्ट पर रखा गया है। उन जिलों में महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी और चरखी दादरी शामिल हैं। पानीपत, सोनीपत, रोहतक में दिन और रात में भीषण गर्मी पड़ेगी। इसलिए इन जिलों में भी यलो अलर्ट जारी किया गया है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!