मैडीकल अधिकारी के कमरे से मोहर चोरी, घटना कैमरे में कैद

Edited By Isha, Updated: 15 Aug, 2019 12:12 PM

stamp stolen from medical officer s room incident captured on camera

बीती शाम एक युवक द्वारा सिविल अस्पताल में स्थित मैडीकल अधिकारी के कमरे में घुस कर अधिकारी की मोहर चोरी किए जाने का मामला प्रकाश में आया है।  उपरोक्त युवक द्वारा बड़े तरीके से चोरी की

रतिया (झंडई): बीती शाम एक युवक द्वारा सिविल अस्पताल में स्थित मैडीकल अधिकारी के कमरे में घुस कर अधिकारी की मोहर चोरी किए जाने का मामला प्रकाश में आया है।  उपरोक्त युवक द्वारा बड़े तरीके से चोरी की गई मुहर की वारदात सी.सी. कैमरे में कैद हो गई है और इसकी सूचना पुलिस को भी दे दी है। अज्ञात चोर ने चोरी की घटना को अंजाम उस समय दिया जब अस्पताल में छुट्टी थी। सी.सी.टी.वी. के फुटेज के आधार पर एक युवक अपने कान पर मोबाइल फोन लगाता हुआ अस्पताल में प्रवेश करता है और उसके पश्चात बड़ी आसानी से ही मैडीकल अधिकारी के कमरे में घुस जाता है। उपरोक्त युवक कमरे में प्रवेश करते ही मेज पर पड़ी अधिकारी की मोहर को उठाकर अपनी जेब में डाल कर वहां से रफूचक्कर हो जाता है। 

उपरोक्त घटना की जानकारी अस्पताल के शिक्षकों को दूसरे दिन उस समय मिली जब एक शिक्षा अधिकारी सी.सी. कैमरे में अन्य कुछ अस्पताल की गतिविधियों को देख रहा था तो कमरे से चोरी की घटना भी उसके सामने आ गई। उक्त चिकित्सा अधिकारी ने संबंधित अस्पताल के इंचार्ज को सूचना दे दी और इसके बाद पुलिस को भी सूचना दे दी। माना जा रहा है कि उपरोक्त युवक विभिन्न दस्तावेजों पर उक्त मोहर का प्रयोग कर सकता है और इसी दृष्टि से ही चोरी की है।

इस संदर्भ में जब निवर्तमान मुख्य चिकित्सक व इंचार्ज डा. विजय जैन से बात की तो उन्होंने बताया कि पहले तो इस मामले को लेकर पुलिस को सूचना नहीं दी थी, मगर मुहर का दुरुपयोग न हो और भविष्य में भी इस तरह की चोरियां न हो इस दृष्टि से भी पुलिस को सूचना दी गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!