जासूस ज्योति के Vlog से हुआ खुलासा, इस पाक अधिकारी के साथ था संबंध...इफ्तार पार्टी की Video आई सामने

Edited By Isha, Updated: 18 May, 2025 02:08 PM

spy jyoti malhotra had a relationship with a pakistani officer

हरियाणा की मशहूर यूट्यूबर और ट्रैवल व्लॉगर ज्योति मल्होत्रा को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के गंभीर आरोप में गिरफ्तार किया गया है। ज्योति पर आरोप है कि उन्होंने पाकिस्तान के अधिकारियों

डेस्क: हरियाणा की मशहूर यूट्यूबर और ट्रैवल व्लॉगर ज्योति मल्होत्रा को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के गंभीर आरोप में गिरफ्तार किया गया है। ज्योति पर आरोप है कि उन्होंने पाकिस्तान के अधिकारियों के साथ संवेदनशील जानकारी साझा की और भारत के खिलाफ काम किया। यह मामला तब सामने आया जब पुलिस ने उनकी कई वीडियो और चैट की जांच की।

 
PunjabKesari

ज्योति मल्होत्रा ने एक व्लॉग में खुद पाकिस्तान के एक अधिकारी एहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश के साथ अपने संबंधों का खुलासा किया। यह वीडियो 28 मार्च 2024 का है, जब ज्योति पाकिस्तान के राष्ट्रीय दिवस के मौके पर नई दिल्ली में पाक दूतावास की इफ्तार पार्टी में शामिल हुई थीं।

वीडियो में दोनों की बातचीत इतनी सहज और गर्मजोशी से भरी हुई है कि लग रहा था कि वे एक-दूसरे को पहले से अच्छी तरह जानते हैं। दानिश ने ज्योति को पार्टी में अन्य अधिकारियों से मिलवाया और उनके चैनल 'ट्रैवल विद जो' के बारे में भी जाना। वीडियो में दानिश की पत्नी से भी मुलाकात होती है, जो ज्योति से नम्रता से मिलती हैं।

 PunjabKesari

वीडियो में ज्योति कहती दिखीं कि वह पाकिस्तान जाना चाहती हैं और उम्मीद है कि इस बार उन्हें वीजा मिलेगा। साथ ही उन्होंने चीन जाने की इच्छा भी जताई और वहां के अधिकारियों से मजाकिया अंदाज में वीजा देने की गुजारिश की। यह बात भी बताती है कि ज्योति विदेश यात्रा के बड़े शौकीन हैं और अपने व्लॉग के लिए विभिन्न देशों की यात्रा करती हैं।

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!