Panchkula: ताऊ देवीलाल स्टेडियम का अचानक निरीक्षण करने पहुंचे खेल मंत्री, खामियां पाएं जाने पर अधिकारियों को लगाई फटकार

Edited By Manisha rana, Updated: 17 Jul, 2025 12:47 PM

sports minister suddenly arrived for inspection of tau devi lal stadium

हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम आज सुबह पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम का निरीक्षण करने पहुंच गए।

पंचकूला (उमंग) : हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम आज सुबह पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम का निरीक्षण करने पहुंच गए। यहां उन्हें कई खामियां मिली। इस पर उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई।

खेल मंत्री ने अधिकारियों को दिया 15 दिन का समय

खिलाड़ियों को अच्छी डाइट और दूसरी दिक्कतों के लिए जिला खेल अधिकारी सहित एक दर्जन से अधिक कोच और स्टाफ को कारण बताओं नोटिस जारी किया। खेल मंत्री ने अधिकारियों को 15 दिन का टाइम देकर सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का अल्टीमेटम दिया।

पंचकूला के ताऊ देवी लाल खेल स्टेडियम के निरीक्षण के दौरान खेल मंत्री गौरव गौतम ने प्रेक्टिस करने वाले एथलीट और खिलाड़ियों से मुलाकात की। उन्होंने प्रेक्टिस के दौरान आने वाली उनकी समस्याओं को सुना। खिलाड़ियों ने समस्या बताते हुए कहा कि सरकार की तरफ से मिलने वाली ज्यादातर सुविधाओं का लाभ उन्हें यहां नहीं मिल रहा है। खिलाड़ियों के सामान और उनके खाने की व्यवस्था ठीक नहीं है। इस पर उन्होंने कुछ अधिकारियों को मौके पर ही फोन पर फटकार लगाई। निरीक्षण के बाद मिली खामियों को लेकर खेल मंत्री ने सभी अधिकारियों को 15 दिन का टाइम दिया। 

खेल मंत्री गौरव गौतम ने अधिकारियों को अल्टीमेट देते हुए कहा कि अगर 15 दिन में व्यवस्था दुरुस्त नहीं हुई तो सभी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। गौरव गौतम ने एक्शन लेते हुए ताऊ देवीलाल स्टेडियम के जिला खेल अधिकारी सहित एक दर्जन से अधिक कोच और स्टाफ को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!