मृतक पर दर्ज थे कई आपराधिक मामले...जींद में शराब कारोबारी हत्याकांड में SP का बड़ा खुलासा

Edited By Manisha rana, Updated: 22 Jun, 2025 05:03 PM

sp big disclosure in jind liquor businessman murder case

जींद के SP कुलदीप सिंह ने शराब कारोबारी वीरेंद्र उर्फ बिंद्र की हत्या के मामले में अहम खुलासा किया है।

जींद (अमनदीप पिलानिया) : जींद के SP कुलदीप सिंह ने शराब कारोबारी वीरेंद्र उर्फ बिंद्र की हत्या के मामले में अहम खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि खरक राम जी गांव में हुआ हमला शराब कारोबारी पर नहीं, बल्कि एक अपराधी पर किया गया था, जो आपसी रंजिश का नतीजा था।

मृतक का आपराधिक इतिहास

मृतक वीरेंद्र उर्फ बिंद्र पर कई आपराधिक मामले दर्ज थे। वह कुछ मामलों में पैरोल पर बाहर था और कई मामलों में सबूतों के अभाव में बरी हो चुका था। इसके अलावा, उसके भाई पर भी कई मुकदमे दर्ज हैं, और वह वर्तमान में जेल में है। SP के अनुसार राठी ग्रुप के एक व्यक्ति पर बिंद्र के लोगों ने पहले हमला किया था। उसी रंजिश के चलते बिंद्र पर यह दूसरा हमला हुआ। कुलदीप सिंह ने बताया कि इस हत्याकांड में रोहित राणा शामिल है, जो एक अपराधी है और जिसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। हालांकि रोहित गोदारा का इस मामले से कोई संबंध नहीं है।

सोशल मीडिया पर फर्जी खबरें

घटना के बाद गोल्डी बरार और रोहित गोदारा के नाम से सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट, जिसमें हत्या की जिम्मेदारी ली गई थी, गलत हैं। SP ने कहा कि ऐसी पोस्ट केवल TRP बढ़ाने के लिए वायरल की जाती हैं। पुलिस ऐसी पोस्ट पर नजर रख रही है और उनकी जांच कर रही है। SP ने कहा कि यह हमला आपसी रंजिश के कारण हुआ। मृतक और उसके भाई का आपराधिक इतिहास रहा है। हम इस मामले की गहन जांच कर रहे हैं और फर्जी खबरों पर भी कार्रवाई करेंगे।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!