नरवाना में मिलावटखोरों पर बड़ी कार्रवाई, CM फ्लाइंग ने भरे दूध-घी के सैंपल, मौके पर मचा हड़कंप

Edited By Krishan Rana, Updated: 28 Feb, 2026 01:48 PM

major action against adulterators in narwana cm flying squad collects milk and

हरियाणा के नरवाना में मिलावट खोरों पर शिकंजा कसते हुए ढाकल रोड स्थित एक दूध और देसी घी की

नरवाना (गुलशन चावला) : जींद के नरवाना में मिलावट खोरों पर शिकंजा कसते हुए ढाकल रोड स्थित एक दूध और देसी घी की रामकन्द डेयरी पर सीएम फ्लाइंग और खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने ताबड़तोड़ रेड की। इस दौरान टीम ने मौके से दूध और घी के सैंपल भरकर जांच के लिए लैब भेज दिए हैं। रेड की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और कई दुकानदार शटर गिराकर मौके से फरार हो गए। अब सबकी नजर 14 दिन बाद आने वाली लैब रिपोर्ट पर है, जिसके बाद सख्त कार्रवाई तय मानी जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार ढाकल रोड पर स्थित डेयरी में टीम ने भारी मात्रा में दूध और घी बरामद किया। अधिकारियों को मिलावट की आशंका है, जिस पर सैंपलिंग की गई। विभाग का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद दोषी पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

PunjabKesari

टीम ने साफ चेतावनी दी है कि खाद्य पदार्थों में मिलावट बर्दाश्त नहीं की जाएगी। खासतौर पर मिठाइयों में अत्यधिक रंगों के इस्तेमाल पर भी नजर रखी जा रही है। विभाग आने वाले दिनों में और भी दुकानों पर छापेमारी करेगा।

इस मामले पर खाद्य सुरक्षा विभाग अधिकरी डॉ. योगेश कादयान ने कहा कि सीएम फ्लाइंग और फूड सेफ्टी विभाग की संयुक्त टीम ने ढाकल रोड पर रामकन्द डेयरी की जांच की है। दूध और घी के सैंपल लेकर लैब भेजे गए हैं। 14 दिन में रिपोर्ट आएगी, उसके आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। मिलावटखोरों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

   (पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!