हुड्डा की बात को सोनिया गांधी ने दिया महत्व; गुटबाजी पर फैसला 24 घंटे में !

Edited By Isha, Updated: 30 Aug, 2019 10:29 AM

sonia gandhi gave importance to hooda s talk

हरियाणा में कांग्रेस की चल रही गुटबाजी का पटाक्षेप शुक्रवार तक हो जाएगा। यह संकेत कांग्रेस के राष्ट्रीय कार्यालय से जुड़े सूत्रों से प्राप्त हुए हैं। सूत्रों अनुसार कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा व कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष...

फरीदाबाद (महावीर) : हरियाणा में कांग्रेस की चल रही गुटबाजी का पटाक्षेप शुक्रवार तक हो जाएगा। यह संकेत कांग्रेस के राष्ट्रीय कार्यालय से जुड़े सूत्रों से प्राप्त हुए हैं। सूत्रों अनुसार कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा व कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के बीच हुई लंबी मीटिंग के बाद हरियाणा में नेतृत्व परिवर्तन तय माना जा रहा है।  पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा व सोनिया गांधी की मुलाकात दौरान प्रदेश में कांग्रेस मामलों के प्रभारी गुलाम नबी आजाद भी मौजूद थे। मीटिंग के बाद बाहर निकलने पर गुलाम नबी आजाद व भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने मीडिया से कोई बात नहीं की और न ही बैठक दौरान हुई बातचीत की कोई जानकारी दी। इतना ही नहीं हुड्डा द्वारा पूरी बैठक की बातचीत को गुप्त रखा जा रहा है। उनके समर्थक विधायकों को इस बारे में पूरी जानकारी है लेकिन मीडिया से बात करने के लिए सभी को मना कर दिया गया है। जिस प्रकार के हालात नजर आ रहे हैं,उससे स्पष्ट है कि सोनिया गांधी ने हुड्डा की बात को महत्व दिया है और जल्द ही इसके परिणाम नजर आएंगे। 

सोनिया गांधी के साथ भूपेंद्र हुड्डा की बैठक काफी लंबी चली। बैठक में हरियाणा की पूरी राजनीति पर चर्चा हुई। सूत्रों अनुसार हुड्डा ने प्रदेश में कांग्रेस को मजबूत करने के कई विकल्प दिए। सोनिया गांधी ने सभी विकल्पों के दुष्प्रभावों पर भी चर्चा की। कांग्रेस मुख्यालय से जुड़े सूत्रों अनुसार सोनिया गांधी को कांग्रेस के बारे में प्रदेश की रणनीति समझाने में हुड्डा सफल रहे और मीटिंग के बाद सोनिया गांधी ने उन्हे आश्वासन दिया कि वह अन्य पहलुओं पर विचार कर शुक्रवार तक फैसला ले लेंगी। 

अनुमान लगाया जा रहा है कि अब प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन लगभग तय है। हालांकि अशोक तंवर को भी सोनिया गांधी अलग-थलग नहीं करेंगी इसलिए कोई सामूहिक नेतृत्व की 
बात भी सामने आ सकती है लेकिन भूपेंद्र हुड्डा की बात पर कांग्रेस हाईकमान पर अब गंभीर नजर आ रहा है। पिछले लंबे समय से हुड्डा हाईकमान को यह समझा रहे थे कि प्रदेश में अशोक तंवर को हटाए बगैर कांग्रेस की दशा सुधरने वाली नहीं है।  इतना ही नहीं हुड्डा ने अपने विधायकों के साथ हाईकमान को मनाने के लिए कई बार शक्ति प्रदर्शन भी किया। माना जा रहा है कि 24 घंटे के अंदर प्रदेश में कांग्रेस की गुटबाजी का पटाक्षेप हो जाएगा। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!