Sirsa Crime: मां व उसके प्रेमी को एक साथ देख बेटे का खौला खून, गुस्से में आकर कर दिया बड़ा कांड

Edited By Manisha rana, Updated: 28 Nov, 2025 01:55 PM

son kills mother and her lover in sirsa

हरियाणा में बढ़ते क्राइम के साथ रिश्ते का कोई मोल नहीं रहा है। सिरसा में बेटे ने मां और उसके प्रेमी की हत्या कर दी। यह मामला गांव सिकंदरपुर का है। बताया जा रहा है कि देर रात प्रेमी महिला के घर आया था।

सिरसा : हरियाणा में बढ़ते क्राइम के साथ रिश्ते का कोई मोल नहीं रहा है। सिरसा में बेटे ने मां और उसके प्रेमी की हत्या कर दी। यह मामला गांव सिकंदरपुर का है। बताया जा रहा है कि देर रात प्रेमी महिला के घर आया था। जहां बेटे ने दोनों को पकड़ लिया। जिसके बाद बेटे का खून खौल उठा और उसने दोनों की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद बेटा मां के शव को गाड़ी में डालकर थाने पहुंचा। ये सब देख पुलिस हैरान रह गई। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। 

महिला की पहचान अंगूरी देवी(55) के रूप में हुई है जबकि उसके प्रेमी की पहचान लेखराज के रूप में हुई। मृतक महिला की मां सुगरी ने कहा कि उनकी बेटी अंगूरी के पड़ोसी लेखराज के साथ पिछले 15 साल से अवैध संबंध थे। कई बार परिवार ने दोनों को समझाया और रिश्ते को खत्म करने की कोशिश की। लेकिन वह दोनों नहीं माने। गुरुवार रात को पड़ोसी लेखराज महिला के घर आया। इसका पता महिला के बेटे को चल गया। उसने दोनों को पकड़ लिया। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!