Edited By Harman, Updated: 20 Aug, 2026 01:40 PM

जिले के कसानी गांव के रहने वाले आर्मी जवान रवि प्रकाश बेंगलुरु में शहीद हो गए। ग्राउंड पर फिजिकल एक्टिविटी करते हुए उनकी तबीयत बिगड़ने से निधन हे गया। भारतीय सेना के जवान रवि प्रकाश सांगवान का पार्थिव शरीर बुधवार को तिरंगे में लिपटा हुआ उनके पैतृक...
चरखी दादरी : जिले के कसानी गांव के रहने वाले आर्मी जवान रवि प्रकाश बेंगलुरु में शहीद हो गए। ग्राउंड पर फिजिकल एक्टिविटी करते हुए उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। भारतीय सेना के जवान रवि प्रकाश सांगवान का पार्थिव शरीर बुधवार को तिरंगे में लिपटा हुआ उनके पैतृक गांव कासनी पहुंचा।
8 साल के बेटे ने दी मुखाग्नि
वीर सपूत की पूरे राजकीय व सैन्य सम्मान के साथ अंत्येष्टि की गई, जहां उनके 8 वर्षीय बेटे देव सांगवान ने मुखाग्नि दी। ग्रामीणों और युवाओं ने विशाल बाइक काफिले और ‘अमर शहीद रवि प्रकाश अमर रहे’ के नारों के साथ अंतिम यात्रा निकाली।
पिता कृष्ण सांगवान ने कहा कि बेटे की शहादत पर गर्व है, अब वह अपने 8 वर्षीय पोते को भी फौज में भेजकर देश सेवा कराएंगे।दादरी विधायक सुनील सांगवान ने कहा कि शहीद किसी जाति, गांव या धर्म का नहीं, बल्कि पूरे देश का गौरव और शान होता है। प्रशासन और जन प्रतिनिधियों ने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी और सरकार व समाज की तरफ से पूरी मदद का भरोसा दिया
ट्रेनिंग के आखिरी दिन बिगड़ गई थी तबीयत
बता दें कि मंगलवार (18 अगस्त, 2026) सुबह रवि ग्राउंड पर फिजिकल एक्टिविटी कर रहे थे, तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि हार्ट अटैक से उनकी मौत हुई थी। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। शहीद जवान रवि प्रकाश ने वर्ष 2015 में मद्रास-16 इंजीनियरिंग रेजिमेंट में भर्ती हुए थे। उनकी डयूटी कश्मीर में चल रही थी। हालांकि, वे कुछ समय से हवलदार की ट्रेनिंग के लिए बेंगलुरु में थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी और 8 साल का बेटा है।
आखिरी बार परिवार से वीडियो कॉल पर बात की थी
पिता श्रीकृष्ण सांगवान का कहना है कि रवि की ट्रेनिंग का मंगलवार को आखिरी दिन था। सोमवार रात उन्होंने अपनी पत्नी और बेटे से वीडियो कॉल पर बात की थी। रवि ने कहा था कि अब वे कॉन्स्टेबल बन जाएंगे और उसके बाद घर लौटेंगे। सिरसा की सांसद कुमारी शैलजा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, "कॉन्स्टेबल रवि प्रकाश के शहीद होने की खबर बेहद दुखद और पीड़ादायक है।"