Haryana Weather: पहाड़ों में पड़ी बर्फ, हरियाणा में बढ़ी ठंड...जानें मौसम की ताजा अपडेट

Edited By Manisha rana, Updated: 07 Nov, 2025 10:42 AM

snow falls in the mountains cold increases in haryana

हरियाणा का मौसम ठंडा हो गया है। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का असर अब प्रदेश में भी महसूस हो रहा है।

हरियाणा डेस्क : हरियाणा का मौसम ठंडा हो गया है। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का असर अब प्रदेश में भी महसूस हो रहा है। ठंडी हवाओं के चलते तापमान में अचानक गिरावट दर्ज की गई है। बीते दिन सूबे के कई जिलों में तापमान में कमी आई है। बुधवार तक जहां न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के आस-पास था, जोकि वीरवार को 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया। यमुनानगर और सोनीपत में सबसे ज्यादा तापमान गिरा।

मौसम विभाग के अनुसार राज्य में 9 नवंबर तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान सुबह और रात के तापमान में और गिरावट हो सकती है, जबकि दिन के समय हल्की धूप निकलने की संभावना बनी रहेगी। बीते दिन सोनीपत और हिसार की रात सबसे ठंडी रही। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!