'हरियाणा में कांग्रेस का अब भगवान ही रखवाला', पूर्व MP सुनीता दुग्गल का बड़ा बयान

Edited By Deepak Kumar, Updated: 21 Apr, 2025 02:45 PM

sirsa news former mp sunita duggal big statement on congress

सिरसा में भाजपा की पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। सुनीता दुग्गल ने कहा कि कांग्रेस अभी तक अपना नेता प्रतिपक्ष नहीं चुन पाई। कांग्रेस का अब भगवान ही रखवाला।

सिरसा (सतनाम सिंह) : भाजपा की पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। सुनीता दुग्गल ने कहा कि कांग्रेस अभी तक अपना नेता प्रतिपक्ष नहीं चुन पाई। कांग्रेस का अब भगवान ही रखवाला। हरियाणा में विपक्ष की भूमिका कांग्रेस नहीं निभा पा रही यह कांग्रेस के लिए विडंबना की बात है। हरियाणा में कांग्रेस अपना जनाधार खो चुकी है।

इसके अलावा सुनीता दुग्गल ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी दो दिवसीय सिरसा दौरे पर रहेंगे। 26 और 27 अप्रैल को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी साइक्लोथॉन साइकिल यात्रा में शामिल होंगे ।नशे के खिलाफ सीएम नायब सिंह सैनी द्वारा मुहीम शुरू की। साइक्लोथॉन साइकिल यात्रा 26 अप्रैल को देर शाम डिंग से सिरसा जिला में एंट्री करेगी। 27 अप्रैल को सिरसा के भगत सिंह स्टेडियम से साइक्लोथॉन साइकिल यात्रा की शुरुआत होगी। सिरसा के बाद यह यात्रा डबवाली के लिए रवाना होगी। इस यात्रा का मकसद हरियाणा में नशे की समाप्ति है। नशे के खिलाफ इस यात्रा का युवाओं पर विशेष प्रभाव पड़ेगा। साइक्लोथॉन यात्रा के संदेश के बाद युवा नशे को छोड़ने पर मजबूर होंगे। 

हरियाणा में काफी सुधार हुआ लिंग अनुपातः पूर्व सांसद

पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पानीपत से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा दिया था। प्रधानमंत्री के नारे के बाद हरियाणा में लिंग अनुपात में काफी सुधार हुआ। हरियाणा के कई जिलों में लड़कों के मुकाबले लड़कियों के पैदा होने की खुशखबरिया ज्यादा मिली। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का हरियाणा के लोगों के सामने अच्छा प्रभाव कायम है।

CM सैनी में हर जगह विकास कार्य करवाए: सुनीता दुग्गल

सिरसा की पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल का कहना है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में लगातार देश के हर कोने में लगातार विकास कार्य करवाई जा रही है, जिसकी बदौलत देश में तीसरी बार केंद्र में बीजेपी और एनडीए की सरकार बनी है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में भी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हर जगह विकास कार्य करवाए जा रहे हैं, जिनकी बदौलत नायब सिंह सैनी अब दूसरी बार हरियाणा के मुख्यमंत्री बने हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी हरियाणा में तकरीबन 10 साल के दौरान रिकार्ड विकास कार्य करवाए हैं। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Delhi Capitals

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!