कालांवाली नगर पालिका चुनाव में कांग्रेस की जीत, महेश कुमार गोयल बने प्रधान, BJP उम्मीदवार को दी 1029 वोटों से मात

Edited By Deepak Kumar, Updated: 30 Jun, 2025 04:20 PM

sirsa congress wins kalanwali municipality elections

कालांवाली नगर पालिका चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को हार का मुंह देखना पड़ा है। कालांवाली  नगर पालिका चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार महेश कुमार गोयल ने भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार सुनील गर्ग को 1029 वोटों से मात देकर प्रधान पद पर कब्जा किया।

सिरसा (सतनाम सिंह) : प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की तीसरी बार सरकार बनने के बाद कालांवाली नगर पालिका चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को हार का मुंह देखना पड़ा है। कालांवाली  नगर पालिका चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार महेश कुमार गोयल ने भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार सुनील गर्ग उर्फ टिशु प्रधान को 1029 वोटों से मात देकर कालांवाली नगर पालिका के प्रधान पद पर कब्जा किया। हालांकि इन चुनाव में हरियाणा सरकार में  मंत्री कृष्ण बेदी, कृष्ण पवार, विपुल गोयल और रणबीर गंगवा सहित सिरसा से पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल भी लगातार चुनाव प्रचार में सक्रिय रही, लेकिन भारतीय जनता पार्टी को जीत दिलाने में यह सभी लोग नाकाम साबित रहे। जीत के बाद कांग्रेस पूरी तरह  से उत्साहित नजर आ रही है कालांवाली से विधायक शीशपाल केहरवाला ने कहा कि यह कांग्रेस और जनता की जीत है विधायक ने कहा कि कालांवाली में विकास कार्य होंगे और नशे के खिलाफ भी एक मुहिम छेड़ी जाएगी। 

कालांवाली नगर पालिका चुनाव के नतीजे

  • वार्ड 1 से मंगत नागर जीते
  • वार्ड 2 से ज्योति
  • वार्ड 3 से पूजा रानी
  •  वार्ड 4 में सुनील कुमार जीते
  •  वार्ड 5 से किरण दीप जीती
  •  वार्ड 6 में अमन जैन जीते
  •  वार्ड 7  से ज्योति रानी जीती
  • वार्ड 8 मधु गोयल 
  • वार्ड 9 से मिंटू सिंगला जीते
  • वार्ड 10 से महेश फाजिल्का जीते
  • वार्ड 11 से सुभाष शर्मा 
  • वार्ड 13 से नितिन गर्ग
  • वार्ड 14 से भावना शर्मा

इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार सुनील गर्ग उर्फ टिशु प्रधान गिनती पूरी होने से पहले ही काउंटिंग सेंटर से बाहर आ गए सुनील गर्ग ने कहा कि अभी काउंटिंग चल रही है लेकिन उनके चेहरे के हाव- भाव से साफ था कि वह चुनाव हार चुके हैं। वहीं, जीत के बाद  कांग्रेस उम्मीदवार महेश कुमार गोयल ने कहा कि यह कालांवाली के भाईचारे की जीत है और वह कालांवाली में विकास कार्य करवाने का काम करेंगे।

कालांवाली से विधायक शीशपाल केहरवाला ने कहा कि कालांवाली की जनता ने भाईचारे की मिसाल देते हुए एक ईमानदार व्यक्ति को जीताने का काम किया है। उन्होंने कहा कि कालांवाली के विकास के लिए रोड मैप तैयार है और नशे के खिलाफ भी यहां काम किया जाएगा उन्होंने कहा कि इस चुनाव में कालांवाली  के लोगों ने सरकार को नकारते हुए कांग्रेस को जीताने का काम किया है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!