Farmers Protest: टोहाना बाॅर्डर पर तैनात SI का हुआ निधन, ड्यूटी के दौरान अचानक बिगड़ी सेहत

Edited By Isha, Updated: 21 Feb, 2024 04:07 PM

si posted at tohana border passed away

किसान आंदोलन में टोहाना बाॅर्डर पर तैनात एक और पुलिसकर्मी एसआई विजय कुमार का देर सांय निधन हो गया। उनकी ड्यूटी किसान आंदोलन के दौरान टोहाना बाॅर्डर व आस पास के क्षेत्र में लगाई गई थी। ड्यूटी के दौरान अचानक उनकी तबीयत खराब हुई। इसके

टोहाना (सुशील): किसान आंदोलन में टोहाना बाॅर्डर पर तैनात एक और पुलिसकर्मी एसआई विजय कुमार का देर सांय निधन हो गया। उनकी ड्यूटी किसान आंदोलन के दौरान टोहाना बाॅर्डर व आस पास के क्षेत्र में लगाई गई थी। ड्यूटी के दौरान अचानक उनकी तबीयत खराब हुई। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने कहा कि यह हमारे लिए अत्यंत दुखद है, हरियाणा पुलिस दुखः की इस घड़ी में उनके परिवार के साथ है। किसान आंदोलन के दौरान हरियाणा पुलिस के तीसरे होनहार पुलिस अधिकारी का देहांत हमारे लिए काफी दुखद है।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सब इंस्पेक्टर विजय कुमार की ड्यूटी किसान आंदोलन के दौरान टोहाना बाॅर्डर पर लगाई गई थी। वे 40 वर्ष के थे और वर्तमान में हरियाणा प्रवर्तन ब्यूरो नूंह के चौकी में कार्यरत थे। वे सदैव अपनी ड्यूटी को पूरी कर्तव्यनिष्ठा से निभाते थे और अपने सहकर्मियों का मनोबल बढ़ाने के लिए जाने जाते थे। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान कई सराहनीय कार्य किए। स्व. सब इंस्पेक्टर विजय कुमार का अंतिम संस्कार रोहतक में किया गया। उनकी अचानक मृत्यु से हरियाणा पुलिस में शौक का वातावरण है।

 

गौरतलब है कि 16 फरवरी को शंभू बाॅर्डर पर तैनात जीआरपी के सब-इंस्पेक्टर हीरालाल की भी अचानक तबीयत खराब होने से मृत्यु हो गई थी। इसके बाद 20 फरवरी को अंबाला में इसी बाॅर्डर पर ड्यूटी के दौरान ईएसआई कौशल कुुमार का निधन हुआ। सोमवार 20 फरवरी को हरियाणा पुलिस ने अपना एक और पुलिसकर्मी खो दिया। इस प्रकार किसान आंदोलन में अब तक हरियाणा पुलिस के 3 पुलिस अधिकारियों की जान जा चुकी है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!