Edited By Isha, Updated: 20 Mar, 2022 04:21 PM
हरियाणा के फतेहाबाद में मोबाइल फोन की दुकान के मालिक ने एक विवाहिता से कई महीने तक दुकान में दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर उसने उसे जाने से मारने की धमकी दी। महिला ने दुकान पर जाना छोड़ दिया तो वह उसे ब्लैकमेल करने लगा।
फतेहाबाद: हरियाणा के फतेहाबाद में मोबाइल फोन की दुकान के मालिक ने एक विवाहिता से कई महीने तक दुकान में दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर उसने उसे जाने से मारने की धमकी दी। महिला ने दुकान पर जाना छोड़ दिया तो वह उसे ब्लैकमेल करने लगा। विवाहिता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विवाहिता का आरोप है कि 6 सितंबर से 11 दिसंबर 2021 तक दुकान के मालिक ने उससे लगातार दुष्कर्म किया। जान से मारने की धमकी की वजह से उसने यह बात अपने परिजनों को नहीं बताई। बाद में उसने दुकान पर आना जाना बंद कर दिया। अब फिर से दुकानदार उसे ब्लैकमेल करने लगा है। दुकान पर न आने पर वह दुष्कर्म की बात सभी को बताने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने दुकान मालिक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।महिला थाना प्रभारी अरूणा ने बताया कि विवाहिता ने दुकानदार के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दी है। केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)