शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी को दी नसीहत, बोले- विदेशी धरती पर देश की आलोचना नहीं करनी चाहिए

Edited By Deepak Kumar, Updated: 22 Apr, 2025 04:40 PM

shivraj singh chouhan in karnal advice to rahul gandhi

आज केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान करनाल पहुंचे। इस दौरान शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस नेता राहुल को नसीहत दे डाली।

करनालः आज केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान करनाल पहुंचे। इस दौरान शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस नेता राहुल को नसीहत दे डाली। उन्होंने कहा कि भारत के बाहर जाकर किसी भी भारत के नागरिक को हमारे देश की आलोचना नहीं करनी चाहिए।

कृषि मंत्री ने कहा कि वो एक बार मनमोहन सिंह के कार्यकाल में अमेरिका गए थे, तब उनसे वाशिंगटन में सवाल पूछा गया था कि भारत के प्रधानमंत्री अंडर अचीवर है, हो सकता वो हमारे नेता है, ये भाव हर भारतीय के मन मे रहना चाहिए। तो उन्होंने क्या जबाव दिया आपने सुना और राहुल को भी नसीहत दी कि उन्हें विदेश की धरती से देश के खिलाफ गलत  बयानबाजी नहीं करनी चाहिए।

गर्मी बहुत ज्यादा पड़ रही है। फसलों का और पशुओं पर इसका क्या असर पड़ेगा, जिस पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जलवायु परिवर्तन के खतरों से निपटने के लिए भारत सजग है। जलवायु किस्म का विकास भी कर रहे हैं और कोशिश यह कर रहे हैं कि कुछ ऐसी किस्म विकसित करें बढ़ते हुए तापमान में भी इसका उत्पादन ना घटे।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!