अंबाला से सैलजा की जन संदेश यात्रा का हुआ आगाज, सांसद बोलीं- हम राहुल गांधी का लेकर चल रहे संदेश...

Edited By Nitish Jamwal, Updated: 27 Jul, 2024 08:06 PM

selja s public message tour started from ambala

सांसद कुमारी सैलजा की जन संदेश यात्रा पार्ट 2 की आज अंबाला शहर से शुरुआत हुई। सांसद कुमारी सैलजा का यात्रा में जोरदार स्वागत हुआ और काफी भीड़ यात्रा में देखने को मिली। जिसे देख सैलजा भी गदगद दिखी। कुमारी सैलजा ने कहा यात्रा में लोगों का जोश दिख रहा...

अंबाला (अमन कपूर): सांसद कुमारी सैलजा की जन संदेश यात्रा पार्ट 2 की आज अंबाला शहर से शुरुआत हुई। सांसद कुमारी सैलजा का यात्रा में जोरदार स्वागत हुआ और काफी भीड़ यात्रा में देखने को मिली। जिसे देख सैलजा भी गदगद दिखी। कुमारी सैलजा ने कहा यात्रा में लोगों का जोश दिख रहा है लोग भाजपा से छुटकारा चाहते हैं।

PunjabKesari

अंबाला शहर से कुमारी सैलजा की जन संदेश यात्रा पार्ट 2 की शुरुआत हुई। जन संदेश यात्रा में सैलजा का जोरदार स्वागत हुआ। सैलजा ने जहां यात्रा के जरिए अपनी ताकत दिखाई वहीं कुमारी सैलजा भीड़ देखकर गदगद भी दिखी और कहा लोगों में काफी जोश है। यात्रा में काफी संख्या में लोग शामिल हुए हैं। लोग भाजपा से छुटकारा चाहते हैं। सैलजा ने कहा जनवरी में यात्रा की शुरुआत हो गई थी। राहुल गांधी का संदेश लेकर हम चल रहे हैं इसका असर लोकसभा चुनावों में सभी ने देख लिया है।

वहीं भाजपा द्वारा यात्रा अलग-अलग निकाले जाने पर सैलजा ने कहा हम सभी कांग्रेस के लिए काम कर रहे हैं। वहीं भाजपा द्वारा देश कांग्रेस पर देश तोड़ने की बात कहने पर सैलजा ने कहा भाजपा का यही काम रहा है। इनकी खुद की कोई कारगुजारी रही नही है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!