अंबाला में नशे की बड़ी खेप बरामद, चॉकलेट बिस्कुट की आड़ में हो रही थी तस्करी

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 24 Jun, 2025 02:53 PM

huge consignment of drugs recovered in ambala

अंबाला CIA-1 ने चॉकलेट बिस्किट की आड़ में नशे की खेप की तस्करी के पर्दाफाश किया है। पुलिस ने एक ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार किया है। जो मध्य प्रदेश से 4 क्विंटल 76 किलो चुरा पोस्त लेकर अंबाला आ रहा था।

अंबाला (अमन कपूर) : अंबाला CIA-1 ने चॉकलेट बिस्किट की आड़ में नशे की खेप की तस्करी के पर्दाफाश किया है। पुलिस ने एक ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार किया है। जो मध्य प्रदेश से 4 क्विंटल 76 किलो चुरा पोस्त लेकर अंबाला आ रहा था। फिलहाल पुलिस आरोपी ड्राइवर को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। 

जानकारी के अनुसार CIA-1 की टीम ने अंबाला में चेकिंग के दौरान चॉकलेट बिस्किट की आड़ में चल रहे नशे के खेल का खुलासा किया है। सूचना के आधार पर CIA-1 की टीम ने एक ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गांव बराड़ा निवासी अनिल के रूप में हुई है। आरोपी ड्राइवर मध्य प्रदेश से 4 क्विंटल 76 किलो चुरा पोस्त लेकर अंबाला आ रहा था। पुलिस आऱोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!