जनता की सेवा करने को लेकर आर्शीवाद मांगाःCM

Edited By Isha, Updated: 06 Sep, 2019 01:26 PM

seeks blessing to serve the people cm

मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने वीरवार को जींद विधानसभा क्षेत्र को 115 करोड़ 92 लाख रुपए की 25 विकास परियोजनाओं की सौगात दी। वीरवार को दूसरे दिन भी सी.एम. ने जींद और उचाना कलां विधानसभा क्षेत्र में अपनी जन आशीर्वाद ........

जींद: मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने वीरवार को जींद विधानसभा क्षेत्र को 115 करोड़ 92 लाख रुपए की 25 विकास परियोजनाओं की सौगात दी। वीरवार को दूसरे दिन भी सी.एम. ने जींद और उचाना कलां विधानसभा क्षेत्र में अपनी जन आशीर्वाद यात्राओं के दौरान दर्जनों सभाएं की और लोगों से अगले 5 साल के लिए फिर प्रदेश की जनता की सेवा करने को लेकर आशीर्वाद मांगा। उचाना कलां के लिए सी.एम. ने वीरवार को 50 करोड़ की 14 विकास परियोजनाओं, सफीदों के लिए साढ़े 24 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं के शिलान्यास और उद्घाटन किए। 

वीरवार सुबह सी.एम. मनोहर लाल ने जींद के नए लोक निर्माण विश्रामगृह में जींद हलके के लिए 25 विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास के साथ अपनी जन आशीर्वाद यात्रा शुरू की। इनमें जींद में हुडा के जिला शापिंग सैंटर में केंद्रीय सहकारी बैंक की 2.34 करोड़ रुपए की लागत से बनी नई बिल्डिंग का उद्घाटन प्रमुख था। इसके अलावा लगभग 5 करोड़ 50 लाख रुपए की लागत से लोक निर्माण विश्रामगृह जींद के विस्तार भवन का उद्घाटन, संगतपुरा गांव में 4.19 करोड़ की लागत से एवं ईक्कस गांव में 3.20 करोड़ रुपए की लागत से 33 के.वी. सब-स्टेशनों का निर्माण शामिल है।

जींद में 4.49 करोड़ की लागत से पैराडाइज होटल से नई सब्जी मंडी, सोमनाथ मंदिर से हांसी ब्रांच नहर तक नई सड़क का निर्माण और हांसी ब्रांच नहर पर 2 करोड़ रुपए की लागत से नए पुल के निर्माण की सौगात भी सी.एम. ने दी। सफीदों विधानसभा क्षेत्र के सैक्टर-9 में लगभग 3 करोड़ रुपए की लागत से 33 के.वी. सब स्टेशन का निर्माण, लगभग 8 करोड़ 50 लाख रुपए की लागत से बने सफीदों में राजस्व विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए 30 रिहायशी मकानों का निर्माण, सफीदों-पानीपत और सफीदों असंध रोड को सफीदों में फोरलेन बनाने की 12 करोड़ की योजना की सौगात दी गई। 

जुलाना हलके के लिए सी.एम. ने 5.41 करोड़ की लागत से सिंधवी खेड़ा से रधाना होते हुए असरफगढ़ गांव तक सड़क का निर्माण, 2.81 करोड़ की लागत से शामलो माइनर के पुनॢनमाण की सौगात दी। सी.एम. के साथ इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह, विधायक डा. कृष्ण मिड्ढा, परमेंद्र ढुल, जसबीर देशवाल, प्रेमलता, पूर्व सांसद सुरेंद्र बरवाला, जवाहर सैनी, डा. ओ.पी. पहल, अमरपाल राणा, मास्टर गोगल, डा. राज सैनी, डा. सुरेश अहलावत, सुमन बेदी, ओमप्रकाश थुआ, देवेंद्र अत्री, संजीव बुआना, पुरुषोत्तम शर्मा, जितेंद्र छातर, विनोद आसरी आदि भी थे।

उमड़ा जन सैलाब तो गद्गद हुए सी.एम. 
सी.एम. मनोहर लाल की जन आशीर्वाद यात्रा जब उचाना कलां विधानसभा क्षेत्र में वीरवार को दूसरे दिन पहुंची तो इस हलके के सबसे बड़े गांव छातर में भाजपा के वरिष्ठï नेता ओमप्रकाश थुआ द्वारा आयोजित सभा में हजारों लोगों का जन सैलाब सी.एम. के स्वागत में खड़ा था। सी.एम. ने ओमप्रकाश शर्मा को पूरा-सम्मान दिया और इसके उचाना कलां हलके में राजनीतिक मायने लगाए जा रहे हैं। छातर गांव में ही युवा भाजपा नेता जितेंद्र छातर ने सी.एम. मनोहर लाल के स्वागत में बड़ी सभा का आयोजन किया। यहां जितेंद्र छातर ने सी.एम. को भारत माता की मूॢत भेंट की। जितेंद्र छातर ने भी गांव में युवा शक्ति और दूसरे लोगों पर अपनी मजबूत पकड़ का परिचय सी.एम. के सामने दिया। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!