स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर पुलिस ने तैयार किया सुरक्षा घेरा, 4500 जवान रहेंगे तैनात

Edited By Parveen Kumar, Updated: 13 Aug, 2026 09:18 PM

security cordon prepared by police ahead of independence day

80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर गुरुग्राम पुलिस पूरी तरह मुस्तैद हो गई है। जिले में सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और यातायात संचालन को दुरुस्त रखने के लिए एक व्यापक व बहुस्तरीय सुरक्षा योजना तैयार की गई है, जिसके तहत करीब चार हजार 500 पुलिसकर्मियों...

गुड़गांव, (ब्यूरो): 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर गुरुग्राम पुलिस पूरी तरह मुस्तैद हो गई है। जिले में सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और यातायात संचालन को दुरुस्त रखने के लिए एक व्यापक व बहुस्तरीय सुरक्षा योजना तैयार की गई है, जिसके तहत करीब चार हजार 500 पुलिसकर्मियों को मैदान में उतारा गया है। 

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

वीआईपी मूवमेंट और समारोह स्थलों पर जुटने वाली भीड़ के मद्देनजर किसी भी तरह के असामाजिक तत्वों और अप्रिय घटनाओं को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। स्वतंत्रता दिवस के मुख्य कार्यक्रम जिले के पांच प्रमुख स्थानों पर आयोजित होंगे, जिनमें ताऊ देवी लाल स्टेडियम सेक्टर-38, नई अनाज मंडी हेली मंडी-पटौदी, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर-43, शहीद एवं स्वतंत्रता सेनानी स्मृति स्टेडियम नखड़ौला-मानेसर और ताऊ देवी लाल स्टेडियम सोहना शामिल हैं।

 

उपाध्यक्ष और विधायक लेंगे सलामी

जिला स्तरीय मुख्य समारोह ताऊ देवी लाल स्टेडियम सेक्टर-38 में आयोजित किया जाएगा, जहां हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण करेंगे। इसके अलावा पटौदी की नई अनाज मंडी में पटौदी विधायक बिमला चौधरी, सेक्टर-43 स्थित स्कूल में फरीदाबाद एनआईटी के विधायक सतीश कुमार, मानेसर के नखड़ौला स्टेडियम में गुरुग्राम विधायक मुकेश शर्मा और सोहना के ताऊ देवी लाल स्टेडियम में सोहना विधायक तेजपाल तंवर ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे।

 

जांच के लिए 11 प्रमुख नाके लगाए गए 

सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने के लिए 13 अगस्त शाम चार बजे से ही जिले में 11 प्रमुख स्थानों पर विशेष नाकेबंदी लागू कर दी गई है, जो समारोह समाप्ति तक जारी रहेगी। नाकों पर तैनात पुलिसकर्मी रिफ्लेक्टर जैकेट, टॉर्च और वायरलेस सेट से लैस होकर संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की सघन चेकिंग कर रहे हैं। आवश्यकतानुसार अतिरिक्त नाके भी लगाए जाएंगे। समारोह स्थलों पर सुरक्षा के कड़े मानक तय किए गए हैं, जहां वीआईपी और आम जनता के लिए अलग-अलग प्रवेश द्वार बनाए गए हैं। प्रवेश द्वारों पर डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर और हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर से गहन जांच की जाएगी, जबकि महिला आगंतुकों की सुविधा और फ्रिस्किंग के लिए महिला पुलिसकर्मियों व अलग कैबिन की व्यवस्था की गई है।

 

स्नाइपर्स को किया गया तैनात

कार्यक्रम स्थलों के आसपास की ऊंची इमारतों की छतों पर हथियारबंद स्नाइपर्स तैनात किए गए हैं। मंच, परेड ग्राउंड, पार्किंग और वीआईपी स्टेज के पास अतिरिक्त सुरक्षा बल और क्विक रिएक्शन टीम को मुस्तैद रखा गया है। वीआईपी रूटों की एंटी-सैबोटाज जांच लगातार जारी है और यातायात को सुचारु रखने के लिए प्रमुख कटों, रेड लाइटों, टी-प्वाइंटों, फ्लाईओवरों और अंडरपासों पर विशेष ट्रैफिक पुलिस तैनात की गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!