जहां मेरे दादा, पिता व मां ने सेवा की उसी सचिवालय में आना सौभाग्य: श्रुति चौधरी

Edited By Manisha rana, Updated: 20 Oct, 2024 04:24 PM

secretariat where my grandfather father served shruti

हरियाणा सरकार में केबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी ने कहा है कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एक मिनट भी बेकार नहीं करना चाहते।

चंडीगढ़ (चंद्रशेखर धरणी) : हरियाणा सरकार में केबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी ने कहा है कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एक मिनट भी बेकार नहीं करना चाहते। जनता के कामों को लेकर उनकी रफ्तार बहुत तेज है। उनका मानना है कि हरियाणा की जनता का हर काम जल्दी और तेज गति से होना चाहिए, जिससे लोगों को कई दिक्कत ना आए। आज की कैबिनेट में भी सीएम ने निर्देश दिए हैं कि धान और बाजरे की खरीद व उठान को लेकर मंडियों में किसानों को कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। सब कुछ सही से होना चाहिए।

महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए बीजेपी पूरी तरह से गंभीर है- श्रुति चौधरी

श्रुति चौधरी ने कहा कि महिलाओं को लेकर भारतीय जनता पार्टी हमेशा से ही गंभीर रही है। यहीं कारण है कि अपने चुनावी संकल्प पत्र में भी पार्टी ने सबसे पहले महिलाओं को 2100 रुपए देने और कॉलेज जाने वाली बच्चियों को स्कूटी देने की बात कही थी। बीजेपी की ओर से ही महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की बात कही गई है। महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए भारतीय जनता पार्टी की सरकार पूरी तरह से गंभीर है।

वहीं मंत्री के रूप में श्रुति ने बताया कि कभी उनके दादा चौधरी बंसीलाल, उनके पिता चौधरी सुरेंद्र सिंह, उनकी माता किरण चौधरी बहुत मेहनत कर जनता से आशीर्वाद हासिल कर यहां तक पहुंचे थे। उसी प्रकार से जनता ने उन्हें अपना आशीर्वाद देते हुए यह मौका दिया है। इसलिए वह पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद करती है, जिन्होंने उन्हें इतना मान-सम्मान दिया।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!