दिल्ली को बाकी नाके सील करने की तैयारी, किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी का दूसरा वीडियो वायरल

Edited By Shivam, Updated: 02 Dec, 2020 06:51 PM

second video of farmer leader gurnam singh chadhoon goes viral

कृषि कानूनों के खिलाफ उतरे किसान संगठन अब दिल्ली के बाकी रास्तों को भी सील करने की तैयारी में हैं। भारतीय किसान यूनियन के हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने वीडियो संदेश जारी करते हुए कहा कि मंगलवार को केन्द्र सरकार के साथ हुई बैठक बेनतीजा...

गोहाना (सुनील जिंदल): कृषि कानूनों के खिलाफ उतरे किसान संगठन अब दिल्ली के बाकी रास्तों को भी सील करने की तैयारी में हैं। भारतीय किसान यूनियन के हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने वीडियो संदेश जारी करते हुए कहा कि मंगलवार को केन्द्र सरकार के साथ हुई बैठक बेनतीजा रही है, लेकिन दूसरी बैठक कल वीरवार को होनी है। चढूनी ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि कल की बैठक में कोई नतीजा सामने आने वाले है, क्योंकि सरकार किसानों के आंदोलन को टालना चाहती है।



चढूनी ने कहा कि जब तक हमारी मांग नहीं पूरी होती, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा फिर चाहे कितना वक्त ही लग जाए। उन्होंने कहा कि देश के सारे संगठन कृषि कानूनों के खिलाफ एक साथ हैं। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने बात नहीं मानी तो हो सकता है कि दिल्ली के बाकी रास्तों को भी सील करने पड़ेंगे। 

PunjabKesari, Haryana

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!