घरों से बाहर मीटर निकालने गए एस.डी.ओ. को बनाया बंधक

Edited By Deepak Paul, Updated: 06 Dec, 2018 10:44 AM

sdos removed from the homes outside the house made mortgage

बुधवार को कथूरा सब-डिवीजन के बिजली एस.डी.ओ. सुखबीर सिंह को खानपुर खुर्द गांव में महिलाओं ने बंधक बना लिया। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम इस समय ‘म्हारा

गोहाना(अरोड़ा): बुधवार को कथूरा सब-डिवीजन के बिजली एस.डी.ओ. सुखबीर सिंह को खानपुर खुर्द गांव में महिलाओं ने बंधक बना लिया। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम इस समय ‘म्हारा गांव-जगमग गांव’ योजना के तहत गांवों में भी बिजली के मीटरों को घरों से बाहर निकालकर खम्भों पर लगा रहा है। इसी क्रम में कथूरा सब-डिवीजन के एस.डी.ओ. सुखबीर सिंह की अगवानी में बिजली कर्मचारी खानपुर खुर्द गांव में पहुंचे। 15 मीटरों को घरों से बाहर निकाल भी दिया गया। तभी अचानक बड़ी संख्या में महिलाएं मौके पर आ गईं तथा एस.डी.ओ. सुखबीर सिंह के इर्द-गिर्द घेरा बनाकर उन्हें बंधक बना लिया।
PunjabKesari
महिलाओं ने बिजली कर्मचारियों को दो-टूक कह दिया कि वे किसी भी कीमत पर अपने घरों से बाहर बिजली के मीटर नहीं निकलने देंगी। विरोध कर रही महिलाओं के तीखे तेवर भांप बिजली के कर्मचारियों ने मीटर बाहर निकालने का काम बीच में छोड़ दिया तथा गांव से लौट आए। एस.डी.ओ. द्वारा पुलिस को की शिकायत 30 महिलाओं के खिलाफ है, जिनमें से 5 को नामजद भी किया गया है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!