सेक्टर-46 की पांच मंजिला इमारत में आग, चार महिलाओं को सुरक्षित निकाला

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 28 May, 2026 08:36 PM

multistiry building set fire five women rescued by firefighter

सेक्टर-46 स्थित एक पांच मंजिला इमारत में बुधवार रात अचानक आग लग गई। हादसे में इमारत की ऊपरी मंजिलों पर फंसी चार महिलाओं को फायर कर्मियों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

गुड़गांव, (ब्यूरो): सेक्टर-46 स्थित एक पांच मंजिला इमारत में बुधवार रात अचानक आग लग गई। हादसे में इमारत की ऊपरी मंजिलों पर फंसी चार महिलाओं को फायर कर्मियों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। दमकल कर्मियों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया और बड़ा हादसा टल गया। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

जानकारी के अनुसार रात करीब 10:15 बजे इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर बने एक कार्यालय में आग लग गई। भूतल पर आग लगते ही धुआं पूरी इमारत में फैल गया। इससे ऊपरी मंजिलों पर मौजूद लोग घबरा गए। इमारत के तहखाने में एक क्लीनिक भी चल रहा था। सूचना मिलते ही सेक्टर-29 फायर स्टेशन से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। फायर कर्मियों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया। धुएं के बीच फंसी चारों महिलाओं को निकालकर सुरक्षित जगह पहुंचाया गया। मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। फायर कर्मी सुधीर ने बताया कि टीम ने तेजी से कार्रवाई कर आग पर काबू पा लिया। समय रहते आग बुझने से बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल आग लगने का कारण साफ नहीं हुआ है। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। फायर ब्रिगेड और संबंधित विभाग मामले की जांच कर रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!