Edited By Yakeen Kumar, Updated: 25 Mar, 2025 04:23 PM

बहादुरगढ़ के आसौदा गांव के पास से गुजर रहे KMP एक्सप्रेस-वे के निकट संतुलन बिगडऩे से एक बाइक सवार घायल हो गया। तभी गुजर रहे बहादुरगढ़ SDM नसीब कुमार की नजर पड़ी तो उन्होंने उसे संभाला और अपनी गाड़ी से नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया।
बहादुरगढ़ (प्रवीण कुमार) : बहादुरगढ़ के आसौदा गांव के पास से गुजर रहे KMP एक्सप्रेस-वे के निकट संतुलन बिगडऩे से एक बाइक सवार घायल हो गया। तभी गुजर रहे बहादुरगढ़ SDM नसीब कुमार की नजर पड़ी तो उन्होंने उसे संभाला और अपनी गाड़ी से नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया।
SDM नसीब कुमार झज्जर मीटिंग में जा रहे थे, मगर उन्होंने एम्बुलेंस या फिर किसी अन्य वाहन में घायल को अस्पताल में पहुंचाने की बजाय अपनी गाड़ी से बहादुरगढ़ अस्पताल में पहुंचाया। घायल की पहचान दहकौरा निवासी नरेश कुमार के रूप में हुई। फिलहाल घायल का उपचार जारी है।
जानकारी के अनुसार घायल नरेश दिल्ली में नौकरी करता है। रोजाना की तरह मंगलवार को भी वह बाइक पर सवार होकर घर से ड्यूटी पर जाने के लिए घर से निकला था। जैसे ही वह आसौदा KMP एक्सप्रेस-वे के पास पहुंचा तो अचानक उसकी बाइक पर संतुलन बिगड़ गया। जिससे बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। इस दुर्घटना में नरेश कुमार घायल हो गया। इसी बीच यहां से गुजर रहे बहादुरगढ़ SDM नसीब कुमार की नजर पड़ी तो उन्होंने तुरंत अपनी गाड़ी को रूकवाया और घायल को संभाला। अपने सुरक्षा कर्मी और ड्राईवर की मदद से अपनी गाड़ी में बैठाया और बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। SDM नसीब कुमार झज्जर मीटिंग में जा रहे थे। मगर इससे पहले उन्होंने मानवता का परिचय देते हुए घायल की मदद की।

घायल को समय रहते इलाज जरूरी- SDM
SDM नसीब कुमार ने कहा कि कई बार देखा गया है कि लोग सडक़ दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मदद करने से कतारते हैं। जिससे घायल को सही समय पर उपचार नहीं मिल पता। लोग सोचते हैं कि पुलिस उन्हें परेशान करेगी। मगर अब ऐसा नहीं है। हमें घायल की मदद जरूरी करनी चाहिए। आपके द्वारा सही समय पर की गई मदद से किसी की जिदंगी बच सकती है। घायल को दाखिल करवाने के बाद काफी देर तक SDM अस्पताल में ही रहे और घायल को उपचार मिलने व हालचाल जानने के बाद यहां से रवाना हुए।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)