झज्जर जिले में भी इस तारीख तक बंद रहेंगे सभी स्कूल, भारी बारिश के चलते लिया फैसला

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 03 Sep, 2025 05:33 PM

all schools will remain closed till this date in jhajjar district too

प्रदेश में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और जलभराव की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है।

झज्जर (प्रवीण कुमार) : प्रदेश में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और जलभराव की स्थिति को देखते हुए झज्जर जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिला मजिस्ट्रेट सह-अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, स्वप्निल रविंद्र पाटिल (आईएएस) ने आदेश जारी करते हुए बताया कि सभी सरकारी, सहायता प्राप्त व निजी स्कूलों तथा आंगनवाड़ी केंद्रों को 6 सितम्बर 2025 तक बंद रखा जाएगा। हालांकि, यह आदेश स्कूलों के ड्यूटी/शिक्षण स्टाफ पर लागू नहीं होगा। 

आदेश के अनुसार, जिला शिक्षा अधिकारी एवं प्राथमिक शिक्षा अधिकारी को इसके कड़ाई से पालन की जिम्मेदारी दी गई है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक और भारी से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की है।

PunjabKesari

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!