स्कूल वैन ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत

Edited By Isha, Updated: 12 Nov, 2019 12:30 PM

school van collides bike youth dies

शहर के सर्विस लेन पर सोमवार सुबह के समय एक पैट्रोल पंप के नजदीक एक स्कूल वैन ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए शहर के सरकारी ....

समालखा (राकेश) : शहर के सर्विस लेन पर सोमवार सुबह के समय एक पैट्रोल पंप के नजदीक एक स्कूल वैन ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए शहर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद शव का पानीपत सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।

मिली जानकारी अनुसार गांव मनाना वासी विनोद कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह रेडियंस कम्पनी में मैकेनिक का काम करता है। सोमवार सुबह करीब सवा 8 बजे वे दोनों भाई अपने घर से अलग-अलग बाइक पर सवार होकर किसी काम के लिए समालखा जा रहे थे। जब वे एक पैट्रोल पंप समालखा के नजदीक पहुंचे, तो सामने से आ रही एक स्कूल वैन का चालक तेज व गलत लापरवाही से चलाता हुआ आया और उसके भाई राकेश करीब (35) वर्षीय की बाइक को टक्कर मार दी।

हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए शहर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद चालक वैन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। इस संबंध में जांच कर्मी हैड कांस्टेबल सुकरमपाल का कहना है कि विनोद की शिकायत पर अज्ञात वैन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर शव का पानीपत के सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!