पंचायती जमीन अपने परिवार के नाम करता था सरपंच, DC ने किया निलंबित

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 05 Jun, 2025 09:53 PM

sarpanch used to transfer panchayat land in name of his family

हरियाणा में सरपंच को पंचायती जमीन अपने परिवार के नाम करने पर निलंबित कर दिया गया है। नारनौल जिले के अमरपुर जोरासी गांव के सरपंच हरिराम को हटा दिया गया है। सरपंच पर पंचायत की जमीन परिवार के नाम दर्ज कराने का आरोप है।

नारनौल : हरियाणा में सरपंच को पंचायती जमीन अपने परिवार के नाम करने पर निलंबित कर दिया गया है। नारनौल जिले के अमरपुर जोरासी गांव के सरपंच हरिराम को हटा दिया गया है। इस मामले में ग्रामीणों ने ही सरपंच के खिलाफ शिकायत दी थी। जांच में आरोप सही साबित होने पर DC के निर्देश पर कड़ी कार्रवाई की गई है। 

जानकारी के अनुसार अमरपुर जोरासी गांव के बिजेंद्र कुमार व अन्य लोगों ने साल 2023 में डीसी विवेक भारती को सरपंच हरिराम के खिलाफ शिकायत दी थी। इस शिकायत में आरोप लगाया था कि सरपंच ने पंचायत की जमीन फर्जी तरीके से अपने रिश्तेदारों के नाम करा ली है। ग्रामीणों को शिकायत पर SDM ने मामले की जांच की। जांच में सरपंच पर लगे आरोप सही मिले। इस पर DC ने खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी (BDPO) को सरपंच को निलंबित करने के आदेश दिए थे।

राजनीति के तहत की कार्रवाई- आरोपी सरपंच

वहीं इस मामले में आरोपी सरपंच हरिराम ने कहा कि मामले में राजनीती के तहत कार्रवाई की गई। मैंने पंचायत की तरफ से करीब 30 एकड़ जमीन से अवैध कब्जा हटवाया था। उसी कारण ये कार्रवाई की गई है। मेरी तरफ से कोई प्रशासन द्वारा कोई सुनवाई नहीं की गई।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!