मासूम बच्‍ची की निर्मम हत्या, विभिन्न संगठनों ने सिटी मैजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

Edited By Isha, Updated: 12 Oct, 2019 10:49 AM

ruthless killing of innocent child found dead body and hand

तीन साल की एक मासूम सी बच्‍ची को वहशियों ने मार डाला। कैथल में हुई इस घटना ने पूरे जिले को झकझोर दिया है। वारदात किसने की, किसी को नहीं पता। बच्ची के दोनों हाथों व धड़ के नीचे का हिस्सा किसी तेजधार हथियार से काटा

कैथल (महीपाल) :  तीन साल की एक मासूम सी बच्‍ची को वहशियों ने मार डाला। कैथल में हुई इस घटना ने पूरे जिले को झकझोर दिया है। वारदात किसने की, किसी को नहीं पता। बच्ची के दोनों हाथ, पैर व धड़ के नीचे का हिस्सा किसी तेजधार हथियार से काटा हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि बच्ची से दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या की गई है। 

नागरिक अधिकार मंच कैथल के बैनर तले जिले के विभिन्न संगठनों ने डी.सी. कैथल के नाम ज्ञापन सिटी मैजिस्ट्रेट को दिया। इसमें मांग की कि संगम भट्ठा कैथल से अपहरण की 3 साल की बच्ची की हत्या कर दी गई है। उसकी क्षत-विक्षत लाश मिली है। इस मामले की जल्द जांच-पड़ताल करवाकर दोषी को सख्त सजा दिलवाई जाए। कातिल ने दरिंदगी की सभी हदें पार कर बच्ची के शव के टुकड़े कर दिए। पुलिस को आधा अधूरा शव ही मिला है। 

जनवादी महिला समिति की जिला सचिव सावित्री, शर्मिला व सुखदेई, सी.आई.टी.यू. के जिला प्रधान नरेश रोहेड़ा, सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला प्रधान जरनैल सिंह, जनवादी नौजवान सभा के सुरेंद्र, नागरिक अधिकार मंच के जिला संयोजक अशोक शर्मा व लाल झंडा भट्ठा मजदूर यूनियन के नरेश ने इस हत्याकांड की भत्र्सना करते हुए मांग की कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलवाने के साथ जिला प्रशासन उचित आर्थिक सहायता भी दे।

पैंथर क्लब ऑफ इंडिया की महिला सैल की जिलाध्यक्ष वंदना बागड़ी ने कहा कि दोषियों को पुलिस जल्द गिरफ्तार करे ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके। यदि पीड़ित परिवार को जल्द न्याय नहीं मिला तो वह आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेंगे।     

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!