कैथल में रविदास जयंती पर हुआ बवाल, सत्संग कर रही महिलाओं पर किया पथराव, दो गिरफ्तार

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 31 Jan, 2025 05:57 PM

ruckus on ravidas jayanti in kaithal stones pelted at women doing satsang

कैथल में संत रविदास जयंती न मनाने को लेकर दो पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया कि बात पथराव और हिंसा तक पहुंच गई। सत्संग के दौरान हुए झगड़े में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर ईंटें और पत्थर बरसाए, जिसमें पांच महिलाएं घायल हो गईं।

कैथल (जयपाल रसूलपुर) : कैथल शहर के बलराज नगर में संत रविदास जयंती न मनाने को लेकर दो पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया कि बात पथराव और हिंसा तक पहुंच गई। सत्संग के दौरान हुए झगड़े में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर ईंटें और पत्थर बरसाए, जिसमें पांच महिलाएं घायल हो गईं। दो महिलाओं की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

PunjabKesari

जानें क्या है मामला

अंबेडकर सभा के प्रधान प्रधान जगदीश चंद्र ने बताया कि वीरवार शाम बलराज नगर में उनके समाज की महिलाओं द्वारा संत रविदास जयंती मनाने के लिए सत्संग और पालकी यात्रा निकालने की तैयारी की जा रही थी। लेकिन तभी कुछ शरारती युवाओं ने पालकी यात्रा निकालने का विरोध किया, जिससे माहौल गरम हो गया। देखते ही देखते विवाद अधिक बढ़ गया और युवाओं ने उनपर पथराव शुरू कर दिया। चंद्र ने बताया, आरोपी भी इसी समाज से हैं।

PunjabKesari

एसपी से की ठोस कार्रवाई की मांग

घटना के बाद दलित समाज के लोग कैथल एसपी से मिले और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि संत रविदास जयंती को लेकर जानबूझकर विवाद खड़ा किया गया और दलित समाज के लोगों को सत्संग करने से रोका गया।

सिविल लाइन थाने के एसएचओ शिव कुमार ने बताया कि पीड़ित पक्ष द्वारा शिकायत के आधार पर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अभी भी मामले में दो जांच की जा रही है और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!