लुटेरी दुल्हन मामला: फर्जी किरदार निभाने वाले मां व भाई-भाभी गिरफ्तार(VIDEO)

Edited By Manisha rana, Updated: 09 Sep, 2022 08:04 PM

फर्जी मैरिज ब्यूरो चलाने वाले एक गिरोह का उस समय भंडाफोड़ हो गया जब लुटेरी दुल्हन ने असली गहनों को आर्टिफिशियल में बदल दिया...

रेवाड़ी (महेंद्र) : फर्जी मैरिज ब्यूरो चलाने वाले एक गिरोह का उस समय भंडाफोड़ हो गया जब लुटेरी दुल्हन ने असली गहनों को आर्टिफिशियल में बदल दिया। रेवाडी शहर के मोहल्ला बंजारवाड़ा निवासी युवक ने लाखों रुपए खर्च कर शादी का असली मंडप सजाया था लेकिन शादी में फेरे लेने वाली दुल्हन फर्जी निकली। 

एकता उर्फ हरप्रीत नकली दुल्हन बन पहले भी इसी तरह फर्जीवाड़ा करते हुए एक शादी में भाभी की भूमिका भी अदा कर चुकी है। इससे पहले भी एक युवक से शादी कर तलाक ले लिया है जिसे शादी से चार साल का एक बेटा भी है। युवक की शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फर्जी दुल्हन को गिरफ्तार कर गहनता से पूछताछ की गई तो सारा मामला फर्जी निकला। पुलिस ने दबिश देते हुए शादी के बाकी किरदारों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसमें गोपाल नगर चौक लुधियाना की रहने वाली नेहा कपूर ने भाभी की भूमिका निभाई थी। वहीं इकबाल नगर लुधियाना के ही रहने वाले विक्की ने दुल्हन के भाई का किरदार निभाया था तथा साथ ही दुल्हन की मां का किरदार निभाने वाली सगराला चौक लुधियाना निवासी गुरमीत कौर इस समय पुलिस की गिरफ्त में है। 

थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि अभी इस मामले में मुख्य आरोपी मैरिज ब्यूरो संचालक व दो बिचौलिए की भूमिका निभाने वाले तीन लोगों की गिरफ्तारी होना बाकी है। गिरफ्तार किए गए आज तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। फर्जी दुल्हन को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर 4 दिन के रिमांड पर ले चुकी है। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!