शाहाबाद में कार से हैंड ग्रेनेड मिलने का मामला, गिरफ्तार आरोपी ने किया ये बड़ा खुलासा

Edited By Manisha rana, Updated: 13 May, 2026 03:29 PM

case of hand grenade found in car in shahabad

शाहाबाद-लाडवा रोड स्थित शुगर मिल के सामने महादेव मोटर यार्ड में खड़ी गाड़ी से हैंड ग्रेनेड मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मामले में एसटीएफ अंबाला की टीम ने मोटर यार्ड मालिक सूर्य प्रताप निवासी गांव तंगौर को गिरफ्तार किया है।

शाहाबाद (रणदीप) : शाहाबाद-लाडवा रोड स्थित शुगर मिल के सामने महादेव मोटर यार्ड में खड़ी गाड़ी से हैंड ग्रेनेड मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मामले में एसटीएफ अंबाला की टीम ने मोटर यार्ड मालिक सूर्य प्रताप निवासी गांव तंगौर को गिरफ्तार किया है।

एसटीएफ के सब इंस्पेक्टर दलजीत सिंह ने बताया कि आरोपी सूर्य प्रताप शाहाबाद-लाडवा रोड पर स्थित मोटर यार्ड वर्कशॉप का संचालक है। आरोपी को पहले गिरफ्तार कर उसके कब्जे से पिस्तौल और दो जिंदा रौंद बरामद किए गए थे। इसके बाद रिमांड के दौरान पूछताछ में आरोपी ने मोटर यार्ड में खड़ी गाड़ी में हैंड ग्रेनेड होने की बात कबूली। इसके बाद एसटीएफ टीम मौके पर पहुंची और गाड़ी से हैंड ग्रेनेड बरामद किया गया। अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में खुलासा किया है कि उसे दो हैंड ग्रेनेड दिए गए थे, जिनमें से एक वह अपने किसी अन्य साथी को पहले ही दे चुका है।

आरोपी ने पूछताछ में यह भी बताया कि उसे विदेश में बैठे आकाओं से निर्देश मिल रहे थे। हालांकि ब्लास्ट कहां करना था, इसकी जानकारी उसे बाद में दी जानी थी। प्रारंभिक जांच में मामला कुरुक्षेत्र और अंबाला में फिरौती से जुड़े नेटवर्क से जुड़ा सामने आ रहा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर नंबर 204 दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी से गहन पूछताछ जारी है और पुलिस उसके अन्य साथियों व नेटवर्क की तलाश में जुटी हुई है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)           

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!